Move to Jagran APP

Vastu Tips for Positivity: अपनाए वास्तु के सरल उपाय और दूर करें अपने घर की नकारात्मकता

Vastu Tips for Positivity वास्तुशास्त्र में कई ऐसे आसान उपाय हैं जिनको अपना कर हम अपने घर की सुख- समृद्धि में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। अपने घर से नकारात्मकता को दूर कर उन्नति और तरक्की की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Sun, 04 Jul 2021 05:42 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 05:42 PM (IST)
Vastu Tips for Positivity: अपनाए वास्तु के सरल उपाय और दूर करें अपने घर की नकारात्मकता
अपनाए वास्तु के सरल उपाय और दूर करें अपने घर की नकारात्मकता

Vastu Tips for Positivity: वास्तुशास्त्र में कई ऐसे आसान उपाय हैं जिनको अपना कर हम अपने घर की सुख- समृद्धि में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। अपने घर से नकारात्मकता को दूर कर उन्नति और तरक्की की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। सफलता पाने के लिए परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है परंतु वास्तुशास्त्र के उपाय हमें सही दिशा और सहयोग प्रदान करते हैं। आज हम आपको बताएंगे वास्तुशास्त्र के कुछ ऐसे ही उपाय जो आपके घर की नकारात्मकता दूर कर आपके जीवन में सुख- समृद्धि और धन की वर्षा करेंगे...

loksabha election banner

गणेश जी का चित्र

भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता है। घर के मुख्य दरवजे पर गणेश जी की प्रतिमा या चित्र लगाने से घर पर आने वाला कोई भी सकंट और नकारात्मकता दरवाजे पर ही समाप्त हो जायेगा। दरवाजे के दोनों ओर गणेश जी की तस्वीर लगाना चाहिए। पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि गणेश की पीठ न दिखाई दे। ऐसा करने से घर का वास्तु ठीक रहता है और घर में कोई नकारात्मक शक्ति का प्रवेश नहीं होता। घर में सुख और समृद्धि का ही आगमन होता है।

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म और वास्तुशास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है। तुलसी जी को भी लक्ष्मी का ही एक रूप माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी के पौधे को रोज जल अर्पित किया जाता है और दीप प्रज्वलित किया जाता है वहां मां लक्ष्मी का स्वतः वास होता है। ऐसा करने से आपके घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी और सकारात्मक उर्जा बनी रहेगी। तुलसी का पौधा घर का वातावरण स्वच्छ रखता है तथा आपकी रोग प्रतिरोधकता बढ़ाता है।

शंख

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को शंख बहुत प्रिय है। चतुर्भुजी विष्णु सदा अपने एक हाथ में शंख धारण करते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार मां लक्ष्मी का जन्म समुद्र से हुआ था उसी तरह शंख का भी जन्म समुद्र से होता है। इसलिए लक्ष्मी जी को भी शंख बहुत प्रिय है। शंख कई प्रकार के होते हैं और सभी के अलग-अलग महत्व हैं। वास्तुशास्त्र में दक्षिणावर्ती शंख को मां लक्ष्मी का ही प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस शंख को पूजा के स्थान पर या तिजोरी में रखने से धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा कोई भी बजने वाला शंख घर में रखने और बजाने से बैक्टीरिया और विषाणु नष्ट हो जाते हैं और घर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.