विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किन लोगों के घरों में होता है मां लक्ष्मी का वास? श्री प्रेमानंद महाराज जी से जानिए सटीक उत्तर

Published: Sat, 04 Jul 2026 03:50 PM (IST)

श्री प्रेमानंद महाराज ने बताया कि मां लक्ष्मी उन्हीं घरों में आती हैं जहां पवित्रता, प्रेम और सदाचार होता है, ...और पढ़ें

किन लोगों के घर आती हैं मां लक्ष्मी?

किन लोगों के घर आती हैं मां लक्ष्मी?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में श्री प्रेमानंद महाराज जी लोगों को भक्ति मार्ग के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रेमानंद महाराज जी का आध्यात्मिक महत्व देश-विदेश में फैल चुका है। उनके दर्शन करने और प्रवचनों को सुनने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। प्रेमानंद महाराज जी का मानना है कि धन की देवी मां लक्ष्मी उन्हीं लोगों के घरों में प्रवेश करती हैं, जहां पवित्रता, आपसी प्रेम और सदाचार होता है।

एक बार एक भक्त ने श्री प्रेमानंद महाराज जी से पूछा कि किन लोगों के घरों में मां लक्ष्मी आती हैं, तो ऐसे में आइए इस लेख में आपको बताते हैं कि भक्त के इस सवाल पर श्री प्रेमानंद महाराज जी ने क्या उत्तर दिया।

किन लोगों के घरों में होता है मां लक्ष्मी का वास?

श्री प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि जो लोग आलस से भरे होते हैं, तो उनके घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता। घर में मां लक्ष्मी के वास से सकारात्मकता आती है। जो लोग आलस का त्यागकर पूरी लगन और समर्पण के साथ जीवन में कर्मों को करते हैं, तो उन पर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। अगर आप अपने जीवन से आलस और नकारात्मक सोच को हटा देते हैं, तो घर में मां लक्ष्मी के आने से कोई नहीं रोक सकता।

maa lakshmi (3)

(Picture Credit- AI Generated) 

श्री प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि जिन लोगों का हृदय सभी लोगों के लिए प्रेम से भरा होता है और दूसरों के प्रति मन में आभार का भाव रखते हैं और जिनका चरित्र एकदम शुद्ध होता है, तो ऐसे लोगों के घरों में मां लक्ष्मी वास करती हैं।

उन्होंने आगे बताया कि व्यक्ति को जीवन में हमेशा कर्मशील रहना चाहिए। जो लोग काम और अनुष्ठान में मन से जुड़े रहते हैं, तो उनके घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

श्री प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि जीवन में नाम-जप और कीर्तन जरूर करना चाहिए, जो व्यक्ति इन कामों को करता है, उसके अंदर एक दिव्यता स्वतः जागृत होती है। गंदे विचारों और नकारात्मक संगति से सदैव दूर रहना चाहिए। जीवन में इन तत्व के होने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती है।

इन बातों का रखें ध्यान

सनातन शास्त्रों में घर में मां लक्ष्मी के आगमन के लिए कई उपायों का वर्णन किया गया है।

  • रोजाना मुख्य द्वार को साफ करें, क्योंकि मां लक्ष्मी का आगमन मुख्य द्वार से होता है।
  • मुख्य द्वार के दोनों तरफ कुमकुम या हल्दी से स्वास्तिक बनाएं।
  • मुख्य द्वार के ठीक सामने जूते-चप्पल न रखें।
  • घर और मंदिर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  • शाम के समय झाड़ू भूलकर भी न लगाएं।

यह भी पढ़ें- दूसरों को देखकर जीने वाले कभी नहीं रहते खुश! प्रेमानंद महाराज ने बताया सुखी जीवन का सिंपल फॉर्मूला

यह भी पढ़ें- खराब लाइफस्टाइल से हैं परेशान? प्रेमानंद महाराज से जानिए दिनचर्या सुधारने के अचूक नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।