विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Day Wise Color: सप्ताह में सात दिन किस रंग का कपड़ा पहनना रहता है शुभ, इन रंगों का ना करें इस्तेमाल

By Pradeep ChauhanEdited By:
Published: Sat, 28 May 2022 09:37 PM (IST)

Day Wise Color ऐसे में इस दिन सफेद रंग के वस्त्रधारण करना शुभ होता है। सफेद रंग शांति प्रदान करता ...और पढ़ें

Day Wise Color: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन के हिसाब से एक शुभ रंग होता है।
Day Wise Color: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन के हिसाब से एक शुभ रंग होता है।

नई दिल्ली। Day Wise Color: इंसान के जीवन में रंगों का विशेष महत्व होता है। सप्ताह में कुल सात दिन होते हैं और हर दिन का अपना महत्व, रंग और मान्यता होती है। अगर दिन के हिसाब से रंग को चुन करके कपड़े पहने जाएं तो उस दिन का महत्त्व और भी ज्यादा हो जाता है।

इसके साथ ही बुरे ग्रहों का प्रभाव कम होता है। इसका असर हमारे जीवन पर पड़ता है। ऐसे में हम जहां भी जाते हैं, जिस काम से जाते हैं, वहां पॉजिटिव एनर्जी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन के हिसाब से एक शुभ रंग होता है।

हम अपना काम पूरी लगन से करते हैं, इसका लोगों पर अच्छा असर पड़ता है और हमारे सारे काम बनते चले जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन से दिन के हिसाब से कौन से रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। 

सप्ताह के हर दिन इस रंग का करें चुनाव

सोमवार: हिंदू धर्म के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। वहीं, सोमवार का संबंध चंद्र ग्रह से भी होता है। ऐसे में इस दिन सफेद रंग के वस्त्रधारण करना शुभ होता है। सफेद रंग शांति प्रदान करता है। ये पवित्रता और सादगी का प्रतीक माना गया है। इसलिए सोमवार के दिन काले या फिर गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। 

मंगलवार: यह दिन हनुमान भगवान को समर्पित है। इस दिन का स्वामी ग्रह मंगल है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है। लाल रंग सौभाग्य का प्रतीक होता है। इसलिए मंगलवार के दिन लाल रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। इस दिन गहरे रंग या चटक रंग के कपड़े पहनने से परहेज करना चाहिए

बुधवार: यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है और इस दिन का स्वामी ग्रह बुध है। इस दिन ग्रीन कलर के कपड़े धारण किए जा सकते हैं। हरे रंग का इस्तेमाल करने से बुध प्रसन्न होते हैं और बौद्धिक क्षमता तेज होती है

बृहस्पतिवार: विष्णु भगवान को बृहस्पतिवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन पीले रंग, सुनहरे या नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसके अलावा घर से निकलते समय हल्दी या चन्दन का तिलक लगाने से किसी भी कार्य में बाधा नहीं आती है।

शुक्रवार: इस दिन देवी मां को समर्पित होता है। मातारानी को लाल रंग पसंद होता है। इसलिए लाल रंग के कपड़े पहनें। इसके अलावा फूलों वाले प्रिंट के कपड़े पहने या मैरून , डार्क ब्लू ऐसे डार्क कलर्स पहनने चाहिए।

शनिवार: यह दिन शनि देव जी को समर्पित है। शनिदेव को काला, नीला रंग प्रिय होता है। शनिवार के दिन काला, गहरा भूरा, गहरा नीला, जामुनी, बैंगनी या कॉफ़ी , गहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।