क्या है सपनों और ज्योतिष का ताल्लुक, सपनों में क्या छिपे होते हैं राज
स्वप्न का हमारे मन से ही नहीं बल्कि हमारे भविष्य से भी संबंध होता है। स्वप्न ज्योतिष के अनुसार कुछ सपने हमें धन प्राप्ति के संकेत देते हैं वहीं कुछ धन नाश तथा हानि के बारे में भी सूचित करते हैं।
स्वप्न का हमारे मन से ही नही बल्कि हमारे भविष्य से भी संबंध होता है। स्वप्न ज्योतिष के अनुसार कुछ सपने हमें धन प्राप्ति के संकेत देते हैं, वहीं कुछ धन नाश तथा हानि के बारे में भी सूचित करते हैं। समुन्द्र शास्त्र के अनुसार सपने में कुछ दिखने पर कैसे उसका हमारे भविष्य पर असर होता है आइये जानते है ज्योतिषाचार्या साक्षी शर्मा से।
यदि कोई सपने में माचिस जलाता है, तो उसे अनपेक्षित रूप से धन की प्राप्ति हो सकती है। सपने में अगर किसी को धन उधार देते हैं तो अत्यधिक धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि स्वप्न में व्यक्ति सफेद घोड़े, सफेद बैलों से खींचे जा रहे रथ पर सवारी करता है तो उसे ऊंचे पद की प्राप्ति होती है।
जिसका मस्तक स्वप्न में किसी श्वेत वस्त्रधारी पुरुष के द्वारा काटा जाता हो उसको राज्य पद प्राप्त होता है। जो व्यक्ति स्वप्न में अपने शत्रुओं को पराजित करता है या किसी दूसरे द्वारा शत्रुओं को पराजित होता देखता है वह व्यक्ति पदोन्नति प्राप्त करता है। जो व्यक्ति सपने में मोती, मूंगा, हार, मुकुट आदि देखता है, उसके घर में लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करती हैं।
यदि कोई सपने में किसी को चेक लिखकर देता है तो उसे विरासत में धन मिल सकता है तथा उसके व्यवसाय में भी वृद्धि हो सकती है। जिसे सपने में कुम्हार घड़ा बनाता हुआ दिखाई देता है, उसे धन लाभ हो सकता है। जो व्यक्ति स्वयं को केशविहीन (गंजा) देखता है, उसके कार्य में सफलता मिलने के योग बनते हैं।
यदि कोई सपने में ये देखे कि उस पर कानूनी मुकदमा चलाया जा रहा है, जिसमें वह निर्दोष छूट गया है तो उसे अतुल धन संपदा की प्राप्ति हो सकती है। जो व्यक्ति स्वप्न में सफेद घोड़े या सफेद बैल से जुते रथ पर सवार होकर उत्तर की ओर जाता है उसे निश्चित खुशी की प्राप्ति होती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '