Move to Jagran APP

Weekly Vrat Tyohar (27 March To 02 April 2023): इस सप्ताह मनाया जाएगा दुर्गाष्टमी और रामनवमी पर्व, पढ़ें लिस्ट

Weekly Vrat Tyohar 27 March To 02 April 2023 मार्च माह का अंतिम सप्ताह धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस सप्ताह में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाएं जाएंगे जिनमें दुर्गाष्टमी और राम नवमी जैसे पर्व शामिल हैं।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Mon, 27 Mar 2023 11:13 AM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2023 11:13 AM (IST)
Weekly Vrat Tyohar (27 March To 02 April 2023): इस सप्ताह मनाया जाएगा दुर्गाष्टमी और रामनवमी पर्व, पढ़ें लिस्ट
Weekly Vrat Tyohar 27 March To 02 April 2023: पढ़िए इस सप्ताह के मुख्य व्रत और त्योहारों की सूचि।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Weekly Vrat Tyohar 27 March To 02 April 2023: मार्च महीना खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। यह मार्च मास का अंतिम सप्ताह है। इस सप्ताह में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाएं जाएगा। साथ ही इस मास में चैत्र दुर्गाष्टमी, राम नवमी और एकादशी के जैसे प्रमुख व्रत और त्योहार मनाएं जाएंगे। जानिए मार्च के अंतिम सप्ताह के व्रत और त्योहारों की सूचि।

loksabha election banner

साप्ताहिक व्रत एवं त्योहार सूचि (27 मार्च से 02 अप्रैल 2023 तक)

27 मार्च 2023, सोमवार- चैत्र नवरात्रि षष्ठी व्रत

चैत्र मास की षष्ठी तिथि के दिन देवी कात्यायनी की उपासना की जाती है। इस विशेष दिन पर व्रत एवं उपवास रखने से साधकों को बाल और बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता कात्यायनी महिषासुर नामक दैत्य का वध किया था, जिस कारण से इन्हें महिषासुर मर्दनी के नाम से भी जाना जाता है।

28 मार्च 2023, मंगलवार- चैत्र नवरात्रि सप्तमी व्रत

नवरात्रि महापर्व के सातवें दिन देवी कालरात्रि की उपासना का विधान है। इस विशेष दिन पर माता कालरात्रि की उपासना करने से बड़े दोष दूर हो जाते हैं और साधक को सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। नवरात्रि के सप्तमी तिथि की रात्रि को सिद्धियों की रात्रि भी कहा जाता है और रात में ही देवी कालरात्रि की उपासना की जाती है।

29 मार्च 2023, बुधवार- चैत्र दुर्गाष्टमी व्रत

चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन देवी महागौरी की विधि-विधान से उपासना की जाती है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें एवं मुख्य स्वरूप की उपासना करने से सभी दुख-दर्द दूर हो जाता है और साधक को धन एवं समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। साथ महा दुर्गाष्टमी के दिन कन्या पूजन भी किया जाता है।

30 मार्च 2023, गुरुवार- महानवमी और श्री रामनवमी पर्व

हिन्दू पंचांग के अनुसार महानवमी व्रत और श्री रामनवमी पर्व गुरुवार के दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन प्रभु श्री राम धरती पर अवतरित हुए थे। साथ ही इस दिन चैत्र नवरात्रि का अंतिम व्रत भी रखा जाएगा। बता दें कि महानवमी देवी सिद्धिदात्री की उपासना विधि-विधान से की जाती है और कुछ जगहों पर कन्या पूजन भी किया जाता है।

01 मार्च 2023, शनिवार- कामदा एकादशी

विक्रम संवत 2080 का पहला और चैत्र मास का अंतिम एकादशी व्रत शनिवार के दिन रखा जाएगा। मान्यता है कि इस विशेष दिन भगवान विष्णु की विधिवत उपासना करने से साधकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही माना जाता है कि एकादशी व्रत रखने से व्यक्ति के सभी पाप दूर हो जाते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.