Weekly Tarot Horoscope: कन्या राशि वालों को तरक्की मिलेगी, तुला और वृश्चिक राशि वालों को सफलता
Weekly Tarot Horoscopeमां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 30 अगस्त से 05 सितंबर 2020 तक का राशिफल। इसमें चार राशियों के बारे में बताया गया है।
Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं। इसकी मदद से आप अपने जीवन में आने वाले बदलावों के प्रति सजग हो सकते हैं और उनके अनुसार स्वयं को तैयार कर सकते हैं। मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 30 अगस्त से 05 सितंबर 2020 तक का राशिफल। इसमें चार राशियों सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल।
सिंह
बिजनेस आयोजन या निजी संभावनाओं से जुड़े नए क्षितिज सामने आएंगे। अचानक बदलावों के लिए तैयार रहें। आपकी बुद्धिमत्ता और मध्यस्थता से पारिवारिक विवाद में शांति और समझबूझ बनेगी। कार्य में दृढ़ता योजनाओं को अमली जामा पहनाने और व्यावसायिक सफलता हासिल करने में मदद करेगी। कई प्रोजेक्ट्स और गतिविधियां जुड़ने के बावजूद आपका सुरक्षा घेरा यथावत रहेगा। इस बिंदु पर रिश्तों में स्नेह बना रहेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- पीकॉक ब्लू
कन्या
जिस तरक्की के आप हकदार हैं वह मिलेगी। एक खराब दौर के बाद रिश्तों में फिर से प्रेम आएगा। परिवार और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे वातावरण की तलाश में बदलाव के बारे में सोचेंगे। अपनी ऊर्जा को व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि अलग-अलग क्षेत्रों में इसकी बहुत जरूरत होगी। प्राकृतिक परिवेश में समय बिताना और ध्यान करना बहुत राहतभरा होगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- रॉयल ब्लू
तुला
कार्यक्षेत्र में होने वाले बदलावों के बावजूद महत्वपूर्ण स्थिति में बने रहेंगे। सफलता और भौतिक लाभ की संभावना है। किसी नेक पहल से जुड़ने में आगे रहेंगे। पैसों के मामले में कपटी व्यक्ति से सावधान रहें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में थोड़े प्रयास करने की जरूरत होगी। लंबे समय से चले आ रहे विवाद में समझौता करना ही ठीक होगा, हालांकि पूरी तरह झुकना और सच से समझौता करने की कतई जरूरत नहीं है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- फ्यूशिया पिंक
वृश्चिक
नई शुरुआत और सफलताओं के संकेत हैं क्योंकि नजरिया, प्राथमिकताएं और स्थितियां बदलेंगी। जब समूह और संस्थागत आयोजनों को संभालने में नेतृत्व करेंगे। सत्ता और सरकार में मौजूद लोगों से बार-बार सामना होगा। जो भी करेंगे उसमें ऊर्जा और उत्साह लगाएंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। अपनी भावनाओं को ठीक से व्यक्त करते हैं तो रिश्तों में प्रसन्नता रहेगी। मित्रों और प्रियजनों के साथ वक्त बिताना बेहतर होगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गोल्डन यलो