Move to Jagran APP

Weekly Tarot Horoscope: तुला राशि वाले बड़े लक्ष्य सोचें, सीमाओं से परे जाने का समय है

Weekly Tarot Horoscope मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 27 सितंबर से 03 अक्टूबर 2020 तक का राशिफल। इसमें चार रा​शियों सिंह कन्या तुला और वृश्चि​क के बारे में बताया गया है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 01:45 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 01:45 PM (IST)
Weekly Tarot Horoscope: तुला राशि वाले बड़े लक्ष्य सोचें, सीमाओं से परे जाने का समय है
टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं।

Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं। इसकी मदद से आप अपने जीवन में आने वाले बदलावों के प्रति सजग हो सकते हैं और उनके अनुसार स्वयं को तैयार कर सकते हैं। मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 27 सितंबर से 03 अक्टूबर 2020 तक का राशिफल। इसमें चार रा​शियों सिंह, कन्या, तुला और वृश्चि​क के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का रा​शिफल।

loksabha election banner

सिंह: कामकाज और पुराने विवाद में सकारात्मक और रचनात्मक नजरिया लाभ और समाधान की स्थिति बनाएगा। व्यावसायिक मुश्किलों को संतुलित नजरिए से देखना होगा। अतीत के अनुभवों से सीखें और जीवन में आगे बढ़ें। काम से जुड़ी नई जिम्मेदारी आपके कामकाज का तरीका बदल सकती है। जब पुरानी आदतों और भावनात्मक गलतियों से उबरेंगे तभी नया नजरिया हासिल कर पाएंगे। खत्म हो चुके रिश्तों के साथ अटके रहने की जरूरत नहीं क्योंकि जीवन में बदलाव जरूरी है। भावनाएं व्यक्त करें। अस्वाभाविक तरीके से किसी आयोजन में भागीदारी करेंगे।

शुभ अंक: 12

शुभ रंग: पेस्टल्स

कन्या: व्यावसायिक और निजी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अच्छा प्रबंध करेंगे। कई गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। कई तरह के प्रोजेक्ट्स पूरे होकर आपको संतुष्टि देंगे। आप एकाग्र हैं और बिजनेस प्रोजेक्ट्स हों या रिश्ते, पूरे समर्पण से काम करेंगे। खुद को मुक्त करेंगे, नकारात्मक विचारों व बंधन की तरह लगने वाली कार्य स्थितियों से बाहर निकलेंगे। आपके पास स्पष्टता है और प्रतिकूलताओं पर विजय हासिल करेंगे।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन

तुला: अपने व्यक्तित्व, अंदाज, कौशल और करिश्मे से लोगों को प्रभावित करेंगे। प्रेम और रचनात्मक विचारों को साहस के साथ अभिव्यक्त करेंगे। व्यस्त दिनचर्या और रिश्तों की जटिलता को संभालते हुए बेहतर होगा कि एकाग्र और सहज रहें। किसी भी बाधा से बचकर आगे बढ़ें और वह काम करें जो करना चाहते हैं। कार्य में सफलता और रिश्तों को लेकर आत्मविश्वास पाने के लिए आप खुद में ऊर्जा पैदा करेंगे। प्रभावशाली लोगों के प्रभुत्व के खिलाफ विद्रोह में सफलता पाएंगे। बड़े लक्ष्य सोचें और अपनी सीमाओं से परे जाएं।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: डीप मरून

वृश्चिक: व्यावसायिक सफलता प्राप्त करेंगे और दूसरों से सम्मान व विश्र्वास भी पाएंगे। व्यस्त शेड्यूल और विभिन्न पक्षों को सहजता से संभाल लेंगे। विदेश से बिजनेस संभावनाएं और आमंत्रण मिल सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सहज रहें। घर और दफ्तर में अपने काम और जिम्मेदारियों को दूसरों के साथ बांटकर तनाव को कम करें। आपकी ऑनलाइन सामाजिकता से दूसरे घृणा कर सकते हैं।

शुभ अंक: 17

शुभ रंग: सी ब्लू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.