Weekly Tarot Horoscope: धनु राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, मीन वाले बाधाओं को पारकर आगे बढ़ें
Weekly Tarot Horoscope मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 02 अगस्त से 08 अगस्त 2020 तक का राशिफल।
Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं। इसकी मदद से आप अपने जीवन में आने वाले बदलावों के प्रति सजग हो सकते हैं और उनके अनुसार स्वयं को तैयार कर सकते हैं। मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 02 अगस्त से 08 अगस्त 2020 तक का राशिफल। इसमें चार राशियों धनु, मकर, कुंभ और मीन के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल।
धनु
जीवन में गरिमा और कलात्मक अभिरुचियों का प्रवेश होगा। रिश्ते प्रेम और उत्सव से भरे रहेंगे। मुद्दों को सुलझाने में परिवार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बिजनेस प्रोजेक्ट्स में सफलता व सौभाग्य मिलेगा और आपकी कूटनीति व गरिमा महत्वपूर्ण जगह और लोगों तक ले जाएगी। अपनी सुरुचि और दृष्टि से सेमिनार्स, बातचीत और गतिविधियों में प्रभाव छोड़ेंगे। अपव्यय के प्रति सतर्क रहें। आलस करने से बचें। कलात्मक अभिरुचि और रचनात्मक कामों में रुचि संतोषप्रद और आकर्षक होगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लोटस पिंक
मकर
आप रिश्तों में किसी भी तरह के प्रतिबंध व कामकाज में किसी भी सीमा को स्वीकार नहीं करते हैं। खुद की तलाश पूरी होगी और पाएंगे कि आपको मौलिकता और सच के पक्ष में खड़ा होना चाहिए। आपका विद्रोही स्वभाव उन लोगों के सामने समस्या खड़ी कर सकता है जो आपको नियंत्रित करना चाहते हैं, हालांकि आप किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे। निजी और व्यावसायिक स्थितियों में अधिक आजादी की मांग करेंगे ताकि संभावनाओं की तरफ छलांग लगा सकें। आप खुद को व्यक्त करने का मौका पाएंगे और शानदार आइडियाज देंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन
कुंभ
जब भी कार्यस्थल या घर पर न्याय और सच की बात होती है तो आप उग्र, नाजुक और साहसी हो जाते हैं। व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स और निजी रिश्तों में चीजों को हासिल करने को लेकर आप अतिरिक्त सक्रिय हैं। कामकाजी जिम्मेदारियों और अन्य चीजों में व्यस्तता के बावजूद आप रिश्तों में स्नेहमयी रहेंगे। बौद्धिक गतिविधि का लाभ होगा क्योंकि आप रचनात्मक हैं और सही समय पर सही लोगों से जुड़ते भी हैं। आप निर्णय लेने में कठिनाई अनुभव कर सकते हैं क्योंकि आप अच्छे और बुरे पक्ष पर बहुत ज्यादा विचार करते हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: स्काई ब्लू
मीन
रिश्तों में संवेदनशील और व्यावसायिक उद्यमों में रचनात्मक रहेंगे। अति-प्रतिक्रिया से बचना होगा। कार्यस्थल पर पारदर्शिता और सच में यकीन करेंगे। सौंदर्य, कला और संस्कृति को बिजनेस, वातावरण और घर सभी जगह महत्व देंगे। घर और कार्यस्थल पर सामंजस्य पाएंगे। अपनी राह में किसी भी तरह की बाधा को न आने दीजिए बल्कि उन्हें लांघकर आगे बढि़ए और अपनी मंजिल हासिल कीजिए।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स