Move to Jagran APP

Weekly Tarot Horoscope: कन्या राशि वाले महत्वाकांक्षी बिजनेस प्रोजेक्ट में प्रभाव छोड़ेंगे, आपके लिए कुछ ऐसा है यह सप्ताह

Weekly Tarot Horoscope मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 20 सितंबर से 27 सितंबर 2020 तक का राशिफल। इसमें चार रा​शियों सिंह कन्या तुला और वृश्चि​क के बारे में बताया गया है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 03:20 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 03:20 PM (IST)
Weekly Tarot Horoscope: कन्या राशि वाले महत्वाकांक्षी बिजनेस प्रोजेक्ट में प्रभाव छोड़ेंगे, आपके लिए कुछ ऐसा है यह सप्ताह
File Photo: टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं।

Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं। इसकी मदद से आप अपने जीवन में आने वाले बदलावों के प्रति सजग हो सकते हैं और उनके अनुसार स्वयं को तैयार कर सकते हैं। मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 20 सितंबर से 27 सितंबर 2020 तक का राशिफल। इसमें चार रा​शियों सिंह, कन्या, तुला और वृश्चि​क के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का रा​शिफल।

loksabha election banner

सिंह: तरह-तरह के काम आपको खुशी देंगे क्योंकि आप इनके जरिए अपनी ऊर्जा और रुचि को ताजा करेंगे। शेड्यूल पर फिर से विचार करना पड़ सकता है। वित्त और बारीक चीजों पर ध्यान देना होगा। रोजमर्रा के कामकाज में बारीक और छोटी-छोटी चीजों को देखना और सुलझाना होगा। जब बेचैनी हो तो एक ब्रेक लें और किसी खेल गतिविधि में राहत तलाशें। एक संक्षिप्त अवकाश आपकी उत्तेजना को शांत करेगा और किसी प्रियजन के साथ प्राकृतिक वातावरण का आनंद उठाएंगे। रिश्तों में बदलाव और अलग अनुभव से सामना हो सकता है और ऐसे में विवाद के बजाय शांति से काम लें। रचनात्मक काम आनंद और लाभ देंगे।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: लाइलक

कन्या: लीडरशिप से महत्वाकांक्षी बिजनेस प्रोजेक्ट में प्रभाव छोड़ेंगे। शक्ति और सत्ता दोनों ही आप में निहित है और आप महत्वपूर्ण लक्ष्यों को हासिल करेंगे। सही लोगों और संभावनाओं को अपनी तरफ आर्कषित करके आप बिजनेस में आगे बढ़ेंगे। चमक-दमक में रहने वाले, महत्वपूर्ण और रोचक लोगों से मेलजोल करेंगे और खुद को नोटिस में भी लाएंगे। जीवन के छोटे-छोटे पलों का आनंद उठाना उतना ही जरूरी है जितनी कि बड़ी व्यावसायिक सफलता हासिल करना। रिश्ते मजबूत रहेंगे, लेकिन आप निर्णय के सारे अधिकार खुद के पास चाहेंगे। महत्वपूर्ण स्थिति में होना हालांकि आपका श्रेष्ठ बाहर लाने में मदद करेगा क्योंकि आप अनुयायी नहीं बल्कि लीडर हैं।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: क्रिमसन

तुला: बिजनेस उद्यम की शुरुआत होगी और विस्तार व अधिक लाभ के बारे में सोचेंगे। अपनी विचारशीलता के जरिए कई समस्याओं के उत्तर पाएंगे। महत्वपूर्ण लोग आपके कौशल और काम में बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करेंगे। विदेश से महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। हल्का-फुल्का और मजाकिया स्वभाव आपको सामाजिक गलियारों में लोकप्रिय बनाएगा। स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें, क्योंकि उन्हें बहुत जल्दी ही हल किया जा सकता है। रिश्ते शानदार रहेंगे और उनमें एक दूसरे के प्रति समझ भी पर्याप्त रहेगी। आप किसी रिश्ते से चिपके रहना पसंद नहीं करेंगे क्योंकि आपने आजादी का अनुभव कर लिया है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: रॉयल ब्लू

वृश्चिक: आप शारीरिक रूप से फिट हैं और चीजों पर आपकी पकड़ है। सभी शक्तियों को नियंत्रित करेंगे ताकि कार्यक्षेत्र में असंभव एवं चुनौतीपूर्ण चीजों को हासिल कर सकें और रिश्तों व विपरीत स्थितियों में भी सफल हो सकें। बिजनेस असाइनमेंट और व्यावसायिक उद्यम सफल और संतुष्टि देने वाले रहेंगे। इन दोनों से आपको प्रशंसा और वित्तीय लाभ भी होगा। पिछले कुछ समय से अटके कार्यों में आप नए सिरे से गुणवत्ता और रचनात्मक ऊर्जा का निवेश करके उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएंगे। आप मित्रजनों के प्रति उदार और परिजनों के प्रति स्नेहशील हैं। जरूरी है कि महत्वपूर्ण रिश्तों में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और संतुलन बनाकर चलें।

शुभ अंक: 11

शुभ रंग: फ्लैग ऑरेंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.