Weekly Tarot Horoscope: इन राशि वालों का बदलने वाला है जीवन, जानें साप्ताहिक भविष्यफल
Weekly Tarot Horoscope मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 19 जुलाई से 25 जुलाई 2020 का राशिफल।
Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं। इसकी मदद से आप अपने जीवन में आने वाले बदलावों के प्रति सजग हो सकते हैं और उनके अनुसार स्वयं को तैयार कर सकते हैं। मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 19 जुलाई से 25 जुलाई 2020 तक का राशिफल। इसमें सभी 12 राशियों के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल।
मेष
तकलीफ और संघर्ष के दौर के बाद रिश्तों में टकराव रोक सकेंगे और व्यावसायिक स्थितियों में समझौता कर सकते हैं। आप और तीन अन्य लोग मिलकर एक रचनात्मक संघ बना सकते हैं, लेकिन जरूरी है कि सभी शांति और सामंजस्य के साथ काम करें। कार्यक्षेत्र में मूल्य, न्याय और सच्चाई के पक्ष में खड़े होंगे। पारिवारिक जुड़ाव निर्णयों में सहारा देगा और बिजनेस उद्यम में भी मदद करेगा। मित्रता और रिश्तों में कुछ गुणात्मक इजाफा करेंगे।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन
वृष
नए बिजनेस, प्रोजेक्ट और व्यावसायिक उद्यम को लेकर आप उत्साहित हैं। आप अच्छे और प्रसन्न लीडर हैं, जो दूसरों में भी उत्साह का संचार करेंगे। इस समय बिना किसी डर के अपने विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करेंगे। प्रभावशाली स्थिति बनी रहेगी और आप सरकार और राजनीति में महत्वपूर्ण लोगों से जुड़ेंगे। आप तेज गति से काम करने वाले और त्वरित निर्णय लेने वाले हैं और जब बाधाएं आपका रास्ता रोकती हैं तो आप अधीर और आक्रामक हो जाते हैं। अहम के टकराव और गुस्से के प्रति सतर्क रहें। ऊर्जा में बढ़ोत्तरी के लिए खान-पान और फिटनेस रूटीन में बदलाव करें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: फायरी रेड
मिथुन
संभावनाओं और घटनाओं का स्वागत करेंगे। आप शिखर पर रहेंगे और रिश्तों और व्यवसाय से जुड़ी बड़ी समस्याओं को भी आसानी से हल कर लेंगे। आप ताजगी से भरे हैं और जीवन के इस मोड़ पर युवाओं और बच्चों के साथ काम कर सकते हैं। आप साहसिक हैं और आपमें नई संभावनाओं की तरफ बढ़ने का माद्दा भी है। कुछ स्वाभाविक निर्णय लेंगे, जिनसे जीवन की दिशा बदलेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: फायरी रेड
कर्क
समृद्धता और ठीक होने का भाव जीवन में प्रवेश करेगा। भावनात्मक संतोष के साथ भौतिक लग्जरी प्राप्त होगी और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आप सहज, एकाग्र किंतु जोशीले भी हैं। चेतना के सभी स्तरों शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध होने पर संपूर्ण महसूस करेंगे। अपने कौशल के जरिए कार्य के विभिन्न पहलुओं को एक साथ लाएंगे और शानदार नतीजे पाएंगे। व्यावसायिक तरक्की और संभावनाएं सफलता और लाभ दिलाएंगी।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: गोल्डन यलो