Move to Jagran APP

Weekly Tarot Horoscope: कन्या राशि वाले नई शुरुआत के लिए तैयार रहें, सिंह, तुला और वृश्चि​क वालें पढ़ें अपना भविष्यफल

Weekly Tarot Horoscope मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह का रा​शिफल।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 03:15 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 03:15 PM (IST)
Weekly Tarot Horoscope: कन्या राशि वाले नई शुरुआत के लिए तैयार रहें, सिंह, तुला और वृश्चि​क वालें पढ़ें अपना भविष्यफल
Weekly Tarot Horoscope: कन्या राशि वाले नई शुरुआत के लिए तैयार रहें, सिंह, तुला और वृश्चि​क वालें पढ़ें अपना भविष्यफल

Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं। इसकी मदद से आप अपने जीवन में आने वाले बदलावों के प्रति सजग हो सकते हैं और उनके अनुसार स्वयं को तैयार कर सकते हैं। मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 13 सितंबर से 19 सितंबर 2020 तक का राशिफल। इसमें चार रा​शियों सिंह, कन्या, तुला और वृश्चि​क के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का रा​शिफल।

loksabha election banner

सिंह: घर और दफ्तर में किसी विवाद के मामले में युद्ध-विराम की घोषणा करेंगे। तीन अन्य लोगों के साथ आप किसी प्रोजेक्ट में योगदान देंगे। परिवार के मामले में भी ऐसी भागीदारी बेहतर होगी। दुविधा के लंबे दौर के बाद मानसिक स्पष्टता सकारात्मकता की ओर ले जाएगी। लंबे समय से चली आ रही शारीरिक व्याधि से उबर जाएंगे। बीते कुछ समय की तुलना में अब दफ्तर में अधिक सहज और घर पर अधिक प्रसन्न रहेंगे। जीवन के सभी पक्षों में संतुलन बनाकर रखें।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: फॉरेस्ट ग्रीन

कन्या: नई शुरुआत और बदलाव के लिए तैयार हैं और इसलिए बिजनेस संबंधी नई संभावनाएं सामने आएंगी। अपनी बात व्यक्त करने में संकोच न करें। नए लोगों से मिलेंगे और रोचक संपर्क बनाएंगे। महत्वपूर्ण लोग आपके कौशल और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करेंगे। वित्तीय लेनदेन से व्यस्त रहेगी। तनावग्रस्त हो सकते हैं और स्थितियों का अत्यधिक विश्लेषण कर सकते हैं। जटिल स्थितियों को और मुश्किल न बनाएं। रिश्तों में कुछ सुखद आश्चर्य मिलेंगे।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: रॉयल ब्लू

तुला: एक जरूरी ब्रेक मिल सकता है जो आपको ऊर्जा और रिश्तों को नई ताजगी देगा। काम से जुड़ा खास असाइनमेंट सफलता और दायरा बढ़ाने का मौका देगा। कला, संगीत और मनोरंजन की चीजों का आनंद लेंगे जो बचपन के दिनों में ले जाएंगी। प्राथमिकताओं, मूल्यों और रिश्तों पर विशेष ध्यान दें क्योंकि वे महत्वपूर्ण हैं। लग्जरी या वाहन खरीद सकते हैं। एक समय में एक ही कदम उठाकर लक्ष्य तक पहुंचेंगे।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: सैफ्रन

वृश्चिक: जीवन में प्रसन्नता और सकारात्मकता रहेगी। रिश्तों में प्रेम और संतुष्टि रहेगी। स्वास्थ्य और उत्साह दोनों पाएंगे। मीन राशि का व्यक्ति जीवन में प्रतिष्ठा और प्रसन्नता लाएगा। सकारात्मक और रचनात्मक नजरिया चीजों को बदलेगा और पुराने जख्मों को भरेगा। खेल गतिविधियों और व्यस्त दिनचर्या में व्यस्त रहेंगे। खानपान और काम में अतिरेक से बचें।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: लोटस पिंक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.