August Weekly Tarot Horoscope: इन चार राशि के जातकों के लिए कैसा है यह सप्ताह? जानें यहां
August Weekly Tarot Horoscope मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 02 अगस्त से 08 अगस्त 2020 तक का राशिफल।
August Weekly Tarot Horoscope: टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्यफल बताए जाते हैं। इसकी मदद से आप अपने जीवन में आने वाले बदलावों के प्रति सजग हो सकते हैं और उनके अनुसार स्वयं को तैयार कर सकते हैं। मां प्रेम ऋतंभरा टैरो कार्ड की मदद से बता रही हैं इस सप्ताह 02 अगस्त से 08 अगस्त 2020 तक का राशिफल। इसमें चार राशियों के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल।
सिंह
सहजता और सरलता के साथ जीवन में आगे बढ़ते रहेंगे। बिना महत्वाकांक्षी हुए मंजिल पर पहुंच जाएंगे और आश्चर्य करेंगे कि आप यहां कैसे पहुंचे। व्यावसायिक और निजी साझेदारियां सहयोगपूर्ण रहेंगी। बिजनेस आयडियाज और व्यवसाय संबंधी योजनाओं को महत्वपूर्ण लोगों की प्रशंसा मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा और मित्रता के बूते लाभ प्राप्त करेंगे। किसी मित्रता में प्रेम और चीजों के साझे से लंबे समय का रिश्ता बनेगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लोटस पिंक
कन्या
रिश्तों में खुद को इच्छाओं और सुख-सुविधाओं से मुक्त करेंगे। व्यावसायिक सफलता, आनंद और चिंता की मिली-जुली भावना रहेगी। तमाम इच्छाओं के पीछे दौड़ने के बाद अब यह समय है कि आप भीतर झांकें। इच्छाएं अनंत हैं और उनका पीछा हमें कहीं नहीं ले जाता है। मेडिटेशन राहत देने में मदद करेगा। जब आप जीवन को तटस्थ भाव से देखने लगेंगे तो ध्यान में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। कर्क राशि का कोई व्यक्ति स्नेह देगा और अच्छी सलाह भी।
शुभ अंक -4
शुभ रंग- डीप पर्पल
तुला
ध्यान से आपके भीतर आई शांति संभावनाओं और सामर्थ्य से रूबरू कराएगी। बिना किसी नुकसान के कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए बौद्धिकता और समझबूझ आपको सहज प्राप्त है। अनुभवों से सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे। घर व दफ्तर में मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। भावनाओं का आदान-प्रदान होगा। भूमि, भवन या प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक होगा। वृष राशि का कोई व्यक्ति सहयोगी हो सकता है लेकिन वह आपकी गति और अंदाज में रुकावट डाल सकता है।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-अर्दी ब्राउनन
वृश्चिक
भौतिक मामलों में सौभाग्य आपके साथ रहेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी व बिजनेस प्रोजेक्ट्स पूर्ण होंगे। कोई मूल्यवान चीज या आकर्षक उपहार मिलेगा। जब आप पारिवारिक गतिविधियों और रिश्तों में भागीदारी करेंगे तो नजरिया, प्राथमिकताएं और मूल्यों में बदलाव संभव है। प्रियजनों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह सही समय है कि चीजों को कोई दिशा देने के बजाय सहज रहें और उन्हें घटित होने दें। साहस करें और विश्वास व जागरूकता के साथ मन में झांकें।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-रेड