Move to Jagran APP

Weekly Horoscope 8 To 14 August 2022: वृष राशि के जातक गुस्से को रखें कंट्रोल, जानिए अन्य राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope (8 To 14 August 2022) अगस्त माह का दूसरा सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा जाने वाला है। वहीं कुछ राशि के जातक अपने गुस्से को कंट्रोल रखें। क्योंकि इस गुस्से से बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा ये सप्ताह।

By Shivani SinghEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 08:26 AM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 08:26 AM (IST)
Weekly Horoscope 8 To 14 August 2022: वृष राशि के जातक गुस्से को रखें कंट्रोल, जानिए अन्य राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope (8 To 14 August 2022) जानिए दूसरे सप्ताह का राशिफल

नई दिल्ली, Weekly Horoscope (8 To 14 August 2022): अगस्त माह के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। ग्रह नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर पूरा असर पड़ेगा। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित जगन्नाथ गुरुजी से कैसा बीतेगा राशि के अनुसार आपका यह पूरा सप्ताह।

loksabha election banner

मेष राशि

लव लाइफ के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। सिंगल लोगों को अपना क्रश मिल सकता है। इसके साथ ही कुछ लोग किसी चैरिटी में भी शामिल हो सकते हैं। इससे आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपकी प्रगति हो सकती है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करने की जरूरत है। अन्यथा आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र और घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इसे चतुराई से संभालने की कोशिश करें और गुस्सा शांत रखें।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपको प्रमोशन मिल सकता है। लेकिन अपने सीक्रेट्स किसी से भी शेयर न करें। लव लाइफ के लिए यह सप्ताह कमजोर हो सकता है। इसलिए आपको अपने प्रेमी से शारीरिक दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल सकता है। आप उनके साथ डेट पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी यह सप्ताह आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आप आलस महसूस कर सकते हैं। ऐसे में अपने मन, शरीर और आत्मा को सक्रिय रखने की कोशिश करें। आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। आपके प्रेम के रिश्ते में कोई जहर घोलने का काम कर रहा है, ऐसे लोगों से सावधान रहें।

कन्या राशि

अपने करियर और निजी जीवन में संतुलन बनाकर रखें। दोनों को पूरा समय देने की कोशिश करें, अन्यथा कोई चीज आपसे दूर हो सकती है। इसका असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इससे बचने के लिए ध्यान लगाएं। अपने दोस्तों और करीबी लोगों से बातचीत करें।

तुला राशि

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने साथी, दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ समय बिताने की कोशिश करें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। इससे आपके जीवन में संतुलन बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

यह सप्ताह कार्यालय के कामों में व्यस्त रहेगा। ऐसे में आप आपको अपने परिवार के लिए भी समय निकालना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे ईर्ष्या कर सकता है। ऐसे लोगों से बचें और अपने सीक्रेट्स शेयर न करें।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका अपने पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। ऐसे में इसे आराम से सुलझाने की कोशिश करें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है।

मकर राशि

आपके पास एक सहायक साथी है, जो आपका पूरा ख्याल रखता है। इस सप्ताह आप अपने उस दोस्त से मिल सकते हैं, जिससे आप लंबे समय से नहीं मिले हैं। यह मिलन आपके और आपके परिवार के लिए फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपका समय अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

अगर आप अपने प्रेमी के साथ शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं, तो यह सप्ताह सही नहीं है। यह सप्ताह आपको परेशान कर सकता है। इस सप्ताह में कोई पुराना रोग फिर से प्रकट हो सकता है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

मीन राशि

इस सप्ताह आपको अपना प्यार मिल सकता है। आप किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। फालतू की चीजों पर खर्च करने से बचें। भविष्य के लिए धन बचाकर रखें, यह आपके लिए बेहद जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.