Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vrishchik Sankranti 2024 Daan: वृश्चिक संक्रांति पर जरूर करें इन चीजों का दान, रुके हुए काम होंगे पूरे

    इस साल वृश्चिक संक्रांति 16 नवंबर 2024 यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की आराधना करने से कार्यक्षेत्र में विस्तार होता है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। वहीं इस दिन (Vrishchik Sankranti 2024) दान और पुण्य अवश्य करना चाहिए इससे अन्न-धन में वृद्धि होती है।

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Sat, 16 Nov 2024 12:52 PM (IST)
    Hero Image
    Vrishchik Sankranti 2024 Daan: वृश्चिक संक्रांति पर करें ये दान।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में वृश्चिक संक्रांति को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन लोग विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल वृश्चिक संक्रांति 16 नवंबर, 2024 यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन सूर्य पूजा का विधान है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य और गंगा स्नान करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में शुभता आती है। वहीं, इस शुभ दिन पर कुछ दान अवश्य करना चाहिए, जिससे सूर्य देव बहुत खुश होते हैं, तो आइए इस तिथि पर क्या दान (Vrishchik Sankranti 2024 Daan) करना अच्छा माना जाता है? उसके बारे में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Margashirsha Month 2024: आज से शुरू हुआ मार्गशीर्ष माह, इन चमत्कारी उपाय से सभी पाप होंगे खत्म

    वृश्चिक संक्रांति पर करें ये दान (Vrishchik Sankranti 2024 Daan)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को वृश्चिक संक्रांति पर गुड़ का दान करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन पर दही का दान करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर वस्त्र का दान करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को वृश्चिक संक्रांति पर तांबे के लोटे का दान करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर लाल रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर अनाज का दान करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को वृश्चिक संक्रांति पर धन का दान करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर गुड़ का दान करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन पर ऋतु फल का दान करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को वृश्चिक संक्रांति पर काले तिल का दान करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस दिन पर सरसों के तेल का दान करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को वृश्चिक संक्रांति पर गर्म कपड़े का दान करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Margashirsha Month 2024: मार्गशीर्ष माह में जरूर करें भगवान कृष्ण की पूजा, होगा कल्याण

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।