विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहिनी एकादशी 2026: तुलसी मंजरी बदल देगी आपकी तकदीर, आर्थिक तंगी दूर करने के लिए करें ये उपाय

Published: Thu, 23 Apr 2026 12:30 PM (IST)

मोहिनी एकादशी पर तुलसी मंजरी के ये अचूक उपाय न केवल आपकी आर्थिक तंगी दूर कर सकते हैं, बल्कि जीवन ...और पढ़ें

Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी पर तुलसी मंजरी के चमत्कारी उपाय। (Ai Generated Image)

Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी पर तुलसी मंजरी के चमत्कारी उपाय। (Ai Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शास्त्रों में एकादशी व्रत को सभी व्रतों में सबसे शुभ माना गया है, और जब बात मोहिनी एकादशी की हो, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की यह एकादशी भगवान विष्णु के उस 'मोहिनी' अवतार को समर्पित है, जिसे उन्होंने असुरों से अमृत की रक्षा के लिए लिया था। इस साल मोहिनी एकादशी पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जब तुलसी मंजरी के कुछ उपाय आपकी सोई हुई किस्मत को जगा सकते हैं। आइए उन खास उपायों को जानते हैं।

करें ये अचूक उपाय

mohini ekadashi upay 1

Ai Generated Image

धन वृद्धि के लिए

मोहिनी एकादशी की सुबह स्नान के बाद तुलसी की सूखी हुई मंजरी लें। इसे एक लाल रेशमी कपड़े में बांधें और माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। मान्यता है कि इससे घर में धन में अपार वृद्धि होती है और रुका हुआ पैसा वापस मिल जाता है।

कर्ज से मुक्ति के लिए

अगर आप कर्ज के बोझ से दबे हैं, तो एकादशी की शाम को दूध में तुलसी मंजरी डालकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इससे गुरु बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और आय के नए स्रोत खुलते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा का नाश

एक तांबे के पात्र में गंगाजल भरें और उसमें तुलसी की मंजरी डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस जल को पूरे घर में छिड़कें। यह उपाय घर में मौजूद दरिद्रता को बाहर निकालता है और परिवार में सुख-शांति लाता है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

एकादशी के दिन तुलसी के पौधे को जल नहीं चढ़ाया जाता और न ही उसके पत्ते तोड़े जाते हैं। इसलिए इन उपायों के लिए मंजरी एक दिन पहले ही तोड़कर रख लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: गर्मी में लड्डू गोपाल की सेवा: सुबह के स्नान से लेकर रात के शयन तक, भूलकर भी न करें ये गलतियां

यह भी पढ़ें: तुलसी चालीसा का चमत्कार: ज्येष्ठ के महीने में नियमित पाठ से घर में होगा रिद्धि-सिद्धि का वास

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।