Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vikata Sankashti Chaturthi 2024: गणपति बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग, खुशियों से भर जाएगा आपका जीवन

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 02:30 PM (IST)

    विकट संकष्टी चतुर्थी तिथि का अधिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश जी की पूजा से सारे काम बिना किसी बाधा के पूरे होते हैं। हर माह की चतुर्थी तिथि का व्रत किया जाता है। साथ ही इस तिथि पर गणपति बप्पा की पूजा करने का विधान है। भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें विशेष चीजों का भोग लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    Hero Image
    Vikata Sankashti Chaturthi 2024: गणपति बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग, खुशियों से भर जाएगा आपका जीवन

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vikata Sankashti Chaturthi 2024 Date: हर माह में 2 बार चतुर्थी व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा और व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि चतुर्थी तिथि पर गणपति बप्पा की पूजा करने से साधक का जीवन खुशियों से भरा रहता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह का पहला चतुर्थी व्रत 27 अप्रैल को है। इस चतुर्थी को विकट संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें विशेष चीजों का भोग लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं कि विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन प्रभु को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Vikata Sankashti Chaturthi 2024: संकष्टी चतुर्थी पर करें इस स्तोत्र का पाठ, जीवन की बाधाएं होंगी दूर

    भगवान गणेश को लगाएं ये भोग

    • विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह स्नान करने के बाद गणपति बप्पा की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। साथ ही प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। भगवान के भोग में आप मोतीचूर के लड्डू शामिल कर सकते हैं। क्योंकि गणेश जी लड्डू प्रिय है।
    • इसके अलावा खीर, फल और मिठाई का भोग लगाना कल्याणकारी माना जाता है। ऐसा करने से भगवान गणेश जी प्रसन्न होते हैं।
    • शुभ और मांगलिक कार्यों में नारियल का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में आप भगवान को नारियल का भी भोग लगा सकते हैं।

    भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप

    त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।

    गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

    इस मंत्र के द्वारा भगवान को भोग लगाते समय प्रार्थना करें कि गणपति बप्पा हमारा भोग स्वीकार करें और हम पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।

    यह भी पढ़ें: Vikata Sankashti Chaturthi 2024: घर में चाहते हैं सुख और शांति का वास, तो संकष्टी चतुर्थी पर जरूर करें ये उपाय

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।