विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदुर नीति: इन 4 गुणों वाले घरों में ही होता है मां लक्ष्मी का आगमन, कभी नहीं होती धन की कमी

Published: Tue, 15 Sep 2026 10:39 AM (IST)

विदुर नीति के अनुसार, मां लक्ष्मी उन घरों में वास करती हैं जहाँ साफ-सफाई, नियमित पूजा-पाठ, स्त्रियों व बुजुर्गों का ...और पढ़ें

किन घरों में वास करती हैं मां लक्ष्मी? (Picture Credit: AI Generated)

किन घरों में वास करती हैं मां लक्ष्मी? (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर कोई चाहता है कि उसके घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन हो, जिससे उसके अन्न-धन के भंडार भरे रहें, लेकिन मां लक्ष्मी हर किसी के घर में वास नहीं करती हैं। विदुर नीति के अनुसार, मां लक्ष्मी कुछ विशेष गुणों वाले घरों में ही निवास करती हैं।

इसलिए महाभारत काल के महात्मा विदुर द्वारा बताई गई बातों का ध्यान रखना चाहिए। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर किन घरों में मां लक्ष्मी का वास होता है? ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

किन घरों में होता है मां लक्ष्मी का वास?

घर का साफ होना-विदुर नीति के अनुसार, मां लक्ष्मी ऐसे घरों में वास करती हैं, जहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में गंदगी होने से मां लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं। इसलिए शास्त्रों में भी बताया गया है कि घर की रोजाना सफाई जरूर करनी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि व खुशहाली बनी रहती है। साथ ही परिवार के लोगों को जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

नियमित पूजा-पाठ करना- इसके अलावा जो लोग रोजाना सुबह और शाम विधिपूर्वक देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करते हैं, उनके घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

स्त्रियों और बुजुर्गों का सम्मान- विदुर नीति के अनुसार, जिन घरों में महिलाओं, माता-पिता और बुजुर्गों का पूरा आदर किया जाता है, उन घरों में मां लक्ष्मी का वास होता है, जिससे परिवार के सदस्यों को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इसलिए भूलकर भी महिलाओं, माता-पिता और बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए। यह गलती करने से जीवन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सात्विक भोजन का सेवन- विदुर नीति के अनुसार, सात्विक भोजन पकाना और भगवान के प्रसाद का आदर करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिन घरों में पवित्र और सात्विक भोजन बनाया व ग्रहण किया जाता है, वहां माता लक्ष्मी की विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- विदुर नीति: धनवान बनने के लिए व्यक्ति में होनी चाहिए 5 खूबियां, क्या आपके अंदर भी हैं ये गुण?

यह भी पढ़ें- हर बेटी में होने चाहिए विदुर नीति के ये 4 गुण, ससुराल से लेकर मायके तक बढ़ता है माता-पिता का मान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।