Venus Sets:शुक्र ग्रह धनु राशि में रहेंगे अस्त, जानें किन 3 राशियों के लिए हैं शुभ संकेत
Venus Sets ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज शुक्र ग्रह सूर्य के साथ युति कर धनु राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इस अवस्था को ज्योतिषशास्त्र में शुक्र का अस्त होना कहा जाता है। शुक्रास्त की ये अवस्था 3 राशियों के लिए शुभ समाचार लेकर आ रही है।
Venus Sets: शुक्र ग्रह को ज्योतिषशास्त्र में प्रेम, सौहार्द और भौतिक सुख का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह की स्थिति और गति हमारे मन मस्तिष्क पर व्यापक प्रभाव डालती है। जिस के अनुरूप हम अपने संबंधों में व्यवहार करते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज शुक्र ग्रह सूर्य के साथ युति कर धनु राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इस अवस्था को ज्योतिषशास्त्र में शुक्र का अस्त होना कहा जाता है। क्योकिं सूर्य के साथ युति होने पर ग्रह की अपनी चमक फीकी हो जाती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शुक्र की ये अवस्था 14 जनवरी तक रहेगी, जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्रास्त की ये अवस्था 3 राशियों के लिए शुभ समाचार लेकर आ रही है। आइए जानते हैं इनके बारे में....
1-मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का ये गोचर शुभ समाचार ले कर आ रहा है। इस काल में आपको सुख की प्राप्ति होगी।कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलेगा। साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।आपके जीवन की स्थिति बेहतर और मजबूत होगी तथा धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।इस राशि के जातको के लिए शुक्र ग्रह का प्रभाव वैवाहिक जीवन में भी मधुरता के संयोग बना रहा है।
2-कन्या राशि-
कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुक्र ग्रह का अस्त होना लाभदायक है। इस राशि के जातको को इस काल में सुख, संपत्ति के नये अवसर मिलेगें। कार्यक्षेत्र में नये मित्र बनेंगे जो आपकी उन्नति में सहयोगी होंगे। नौकरी और व्यपार में तरक्की के योग हैं, आय में भी वृद्धि होगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा, आपके प्रयासों में सभी मिलकर योगदान देंगे।
3- कुंभ राशि -
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह की ये स्थिति जीवन में सफलता और खुशियां लेकर आ रही है। ये समय आपके लिए बहुत भाग्यशाली रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति होने और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग व्यापार का कार्य करते हैं उन्हें भी धन लाभ होने की पूरी संभावना है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'