यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips for Tesu: केवल सुंदरता ही नहीं, समृद्धि के लिए भी लगाएं घर में पलाश का पौधा
Tesu Flower Benefit सुंदरता और सजावट के लिए लोग अपने घर में तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। वहीं कुछ पौधे ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Palash Flower Upay: टेसू का पेड़ हिंदुओं के पवित्र माने जाने वाले वृक्षों में से हैं। इसे पलाश के नाम से भी जाना जाता है। टेसू के फूल देखने में बहुत-ही सुंदर लगते हैं। ऐसे में आप घर में टेसू या पलाश का पौधा लगाकर समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी मान्यता और इसके कुछ खास उपाय।
इस तरह लगाएं पौधा
वास्तु शास्त्र में हर चीज के लिए एक सही दिशा का वर्णन किया गया है। इसी प्रकार से टेसू का पौधा लगाने के लिए भी उत्तर दिशा को सबसे अच्छा माना गया है। आपसे इसे अपने अनुसार, गमले या फिर आंगन में भी लगा सकते हैं। इस पौधे को लगाने से पहले उसे स्थान के अच्छे से साफ कर लेना चाहिए।
इस दिशा में बिलकुल भी न लगाएं
टेसू के फूल लाल रंग के होते हैं और वास्तु शास्त्र में लाल रंग के फूलों वाले पौधे के लिए दक्षिण दिशा शुभ नहीं मानी जाती। क्योंकि दक्षिण दिशा को अग्नि की दिशा माना गया है। ऐसा करने से आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
क्या है मान्यता
मनाया जाता है कि जिस घर में टेसू का फूल निकलता है, उस घर में पैसों की कभी कमी नहीं होती। टेसू के फूल मां लक्ष्मी को प्रिय माने गए हैं। ऐसे में आप शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में टेसू के फूल उन्हें अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
करें ये उपाय
गुरुवार के दिन तिजोरी में पलाश के फूल को एक हल्की की एक गांठ के साथ रख दें। इस उपाय को करने से देवी लक्ष्मी की कृपा आपके और आपके परिवार के ऊपर बनी रहती है। साथ ही इस उपाय को आप एकादशी के दिन भी कर सकते हैं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
Picture Credit: Freepik
