विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैशाख माह में किए गए ये काम जीवनभर देते हैं शुभ फल, यूं ही नहीं कहलाता 'पुण्य प्राप्ति का मास'

Published: Sun, 05 Apr 2026 02:31 PM (IST)

शास्त्रों में वैशाख के महीने को 'पुण्य प्राप्ति का मास' कहा गया है। इस माह में किए गए कुछ शुभ कार्यों और दान से अनंत फल प्राप्त होता है।

वैशाख माह में करें ये शुभ कार्य (Picture Credit- AI Generated)

वैशाख माह में करें ये शुभ कार्य (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. भगवान विष्णु के लिए समर्पित है वैशाख का महीना

  2. वैशाख में जल दान से मिलता है सभी तीर्थों का पुण्य

  3. पवित्र स्नान और पितृ तर्पण से मिलती है सुख-समृद्धि

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैशाख का महीना 3 अप्रैल से शुरू हो चुका है, जो 1 मई 2026 तक चलेगा। वैशाख माह को हिंदू धर्म में आध्यात्मिक उन्नति, आत्म-शुद्धि और परोपकार का महीना माना जाता है। इसे माधव मास भी कहा जाता है, जो भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आपको इस माह में किन कार्यों से भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिल सकती है।

पुण्यकारी माना गया है ये काम

पुराणों में वैशाख मास में जल का दान करना सर्वोपरि माना गया है। ऐसे में आप इस महीने में राहगीरों के लिए प्याऊ लगवा सकते हैं। ऐसा करने से साधक को सभी तीर्थों के दर्शन और समस्त दानों का सम्मिलित पुण्य प्राप्त होता है।

मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

वैशाख में रोजाना सूर्योदय से पहले किसी पवित्र नदी, सरोवर में स्नान करें। यदि यह संभव न हो, तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। साथ ही इस महीने पितरों के निमित्त तर्पण करना अत्यंत फलदायी है। इससे जातक को पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

Vishnu puja ग

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)

मिलती है भगवान विष्णु की कृपा

वैशाख माह में श्री हरि विष्णु की पूजा में उन्हें पंचामृत का भोग जरूर लगाएं। भोग में तुलसी का पत्ता डालना न भूलें। रोजाना सुबह-शाम तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाएं और जल अर्पित करें (रविवार और एकादशी को छोड़कर)।

इससे साधक को भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है। साथ ही आप गर्मी में तुलसी के पौधे की रक्षा और विशेष पुण्य के लिए उसके ऊपर एक छोटा घड़ा (गलंतिका) बांध सकते हैं, जिसमें से बूंद-बूंद पानी पौधे पर गिरता रहे। तुलसी पर बांधी गई गलंतिका शीतलता और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखी जाती है।

Vaishakh tulsi i

(Picture Credit- AI Generated)

इन वस्तुओं का जरूर करें दान

  • वैशाख के महीने में आप पानी से भरे मटके या मिट्टी के मटके का दान कर सकते हैं।
  • इस महीने में सत्तू और मौसमी फलों जैसे तरबूज-खरबूजा आदि का दान करना भी शुभ माना जाता है।
  • वैशाख में आप छाते और हाथ से झलने वाले पंखे जैसी चीजों का दान करके भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • वैशाख में नंगे पैर चलने वालों को जूते-चप्पल का दान करने से भी आपको विशेष कृपा मिलती है।

यह भी पढ़ें- कब है अक्षय तृतीया और वरूथिनी एकादशी? तुरंत नोट करें वैशाख के व्रत और त्योहार की तारीखें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।