Move to Jagran APP

Vaishakh Month 2020: आज से वैशाख प्रारंभ, केवल एक काम से करें ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव को प्रसन्न

Vaishakh Month 2020 हिन्दू कैलेंडर का दूसरा माह वैशाख है। यह सभी माह में सबसे उत्तम मास माना गया है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 09 Apr 2020 07:04 AM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2020 07:05 AM (IST)
Vaishakh Month 2020: आज से वैशाख प्रारंभ, केवल एक काम से करें ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव को प्रसन्न
Vaishakh Month 2020: आज से वैशाख प्रारंभ, केवल एक काम से करें ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव को प्रसन्न

Vaishakh Month 2020: हिन्दू कैलेंडर का दूसरा माह वैशाख है। यह सभी माह में सबसे उत्तम मास माना गया है। इस वर्ष 2020 के वैशाख मास का प्रारंभ आज 09 अप्रैल से हो रहा है, जो 7 मई तक रहेगा। वैशाख मास को ब्रह्म देव ने भी सभी मासों में अच्छा बताया है। इस मास में भगवान विष्णु, बह्म देव और देवों के देव महादेव को प्रसन्न करना सबसे सरल है। वैशाख मास में ये इन तीनों देव जल देने मात्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं।

loksabha election banner

जल दान से प्राप्त होते हैं सभी पुण्य

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख मास भगवान विष्णु को सबसे प्रिय है। वैशाख मास में भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते हैं, इसलिए वैशाख मास में सूर्योदय से पूर्व स्नान करके भगवान विष्णु को जल अर्पित करना चाहिए। इससे आप पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। कहा जाता है कि सभी तीर्थों का भ्रमण कर और सभी दानों से जो पुण्य प्राप्त होता है, उतना पुण्य आप वैशाख मास में सभी देवताओं को जल अर्पित करके प्राप्त कर सकते हैं।

वैशाख मास में क्या करें

वैशाख मास में जल का दान सबसे श्रेष्ठ माना गया है। आपने देखा होगा कि लोग अपने घरों के बाहर शीतल पेयजल का पात्र रखते हैं। राहगीरों के लिए प्याऊ लगवाते हैं ताकि गर्मी के समय में उनको पीने के लिए शीतल जल प्राप्त हो। वैशाख मास में आप भी यात्रियों और राहगीरों के लिए प्याऊ लगवाएं। यह संभव न हो तो पानी का घड़ा रखवा दें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। उस व्यक्ति को वैकुण्ठ में सम्मान प्राप्त होता है। इस कार्य से आप ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव तीनों को प्रसन्न कर लेते हैं।

वैशाख मास में आपको शिवलिंग पर जल धारा स्थापित कराना चाहिए। इससे पुण्य प्राप्त होता है। जरुरतमंद लोगों को वस्त्र, छाता, जूता-चप्पल, शीतल जल का पात्र आदि का दान करें, जिससे उनको गर्मी से राहत मिले। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। 

हिन्दू कैलेंडर के 12 माह

1. चैत्र 2. वैशाख 3. ज्येष्ठ 4. आषाढ़ 5. श्रावण 6. भाद्रपद 7. आश्विन 8. कार्तिक 9. अगहन 10. पौष 11. माघ और 12. फाल्गुन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.