विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पितरों की कृपा के लिए वैशाख अमावस्या पर करें इन मंत्रों का जप, करें ये काम, दूर होंगे सभी कष्ट

Published: Fri, 10 Apr 2026 06:20 AM (GMT+05:30)

वैशाख अमावस्या (Vaishakh Amavasya 2026) का दिन पितरों को पूरी तरह समर्पित है।

Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या पर करें ये काम। (Ai Generated Image)

Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या पर करें ये काम। (Ai Generated Image)

HighLights

  1. वैशाख अमावस्या का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है

  2. इस दिन स्नान-दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है

  3. इस दिन पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैशाख अमावस्या का दिन पितरों को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, वैशाख के महीने में मां गंगा का ध्यान और उनके मंत्रों का जप न केवल व्यक्ति के पापों का नाश करता है, बल्कि पितरों को मोक्ष मिलता है, जिससे जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। अगर आप लंबे समय से पारिवारिक कलह, संतान से जुड़ी मुश्किलें या आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो इस वैशाख अमावस्या (Vaishakh Amavasya 2026) पर मां गंगा के 108 नामों का जप और यहां दिए कुछ सरल नियम का पालन जरूर करें।

इस मंत्र का करें जप

गंगा स्नान या घर पर ही स्नान करते समय इस मंत्र "गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरी जलेऽस्मिन् संनिधिं कुरु॥" का मन ही मन जप करने से सातों पवित्र नदियों का पुण्य फल मिलता है।

pradosh vrat 1(4)

करें ये काम

  • अमावस्या की सुबह काले तिल मिलाकर गंगाजल से दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पितरों को अर्घ्य दें।
  • शाम के समय दक्षिण दिशा में एक दीपक जलाएं। माना जाता है कि इससे पितरों की कृपा मिलती है।
  • वैशाख माह में जल दान का बड़ा महत्व है। ऐसे में किसी प्याऊ या मंदिर में जल का दान करें। ऐसा करने से पितृ तृप्त होते हैं।

।।मां गंगा के 108 नाम।।

1. ॐ गंगायै नमः

2. ॐ विष्णुपादसंभूतायै नमः

3. ॐ हरवल्लभायै नमः

4. ॐ हिमाचलेन्द्रतनयायै नमः

5. ॐ गिरिमण्डलगामिन्यै नमः

6. ॐ तारकारातिजनन्यै नमः

7. ॐ ओंकाररूपिण्यै नमः

8. ॐ अनलायै नमः

9. ॐ क्रीडाकल्लोलकारिण्यै नमः

10. ॐ स्वर्गसोपानशरण्यै नमः

11. ॐ सर्वदेवस्वरूपिण्यै नमः

12. ॐ अंबःप्रदायै नमः

13. ॐ सगरात्मजतारकायै नमः

14. ॐ सरस्वतीसमयुक्तायै नमः

15. ॐ सुघोषायै नमः

16. ॐ सिन्धुगामिन्यै नमः

17. ॐ भागीरत्यै नमः

18. ॐ भाग्यवत्यै नमः

19. ॐ भगीरतरथानुगायै नमः

20. ॐ त्रिविक्रमपदोद्भूतायै नमः

21. ॐ त्रिलोकपथगामिन्यै नमः

22. ॐ क्षीरशुभ्रायै नमः

23. ॐ नरकभीतिहृते नमः

24. ॐ अव्ययायै नमः

25. ॐ नयनानन्ददायिन्यै नमः

26. ॐ नगपुत्रिकायै नमः

27. ॐ निरञ्जनायै नमः

28. ॐ नित्यशुद्धायै नमः

29. ॐ उमासपत्न्यै नमः

30. ॐ शुभ्राङ्गायै नमः

31. ॐ श्रीमत्यै नमः

32. ॐ धवलांबरायै नमः

33. ॐ आखण्डलवनवासायै नमः

34. ॐ कंठेन्दुकृतशेकरायै नमः

35. ॐ अमृताकारसलिलायै नमः

36. ॐ लीलालिंगितपर्वतायै नमः

37. ॐ विरिञ्चिकलशावासायै नमः

38. ॐ त्रिवेण्यै नमः

39. ॐ पुरातनायै नमः

40. ॐ पुण्यायै नमः

41. ॐ पुण्यदायै नमः

42. ॐ पुण्यवाहिन्यै नमः

43. ॐ पुलोमजार्चितायै नमः

44. ॐ भूदायै नमः

45. ॐ पूतत्रिभुवनायै नमः

46. ॐ जयायै नमः

47. ॐ जंगमायै नमः

48. ॐ जंगमाधारायै नमः

49. ॐ जलरूपायै नमः

50. ॐ जगद्धात्र्यै नमः

51. ॐ जगद्भूतायै नमः

52. ॐ जनार्चितायै नमः

53. ॐ जह्नुपुत्र्यै नमः

54. ॐ नीरजालिपरिष्कृतायै नमः

55. ॐ सावित्र्यै नमः

56. ॐ सलिलावासायै नमः

57. ॐ सागरांबुसमेधिन्यै नमः

58. ॐ रम्यायै नमः

59. ॐ बिन्दुसरसे नमः

60. ॐ अव्यक्तायै नमः

61. ॐ अव्यक्तरूपधृते नमः

62. ॐ जगन्मात्रे नमः

63. ॐ त्रिगुणात्मकायै नमः

64. ॐ संगत अघौघशमन्यै नमः

65. ॐ भीतिहर्त्रे नमः

66. ॐ शंखदुंदुभिनिस्वनायै नमः

67. ॐ भाग्यदायिन्यै नमः

68. ॐ नन्दिन्यै नमः

69. ॐ शीघ्रगायै नमः

70. ॐ शरण्यै नमः

71. ॐ शशिशेकरायै नमः

72. ॐ शाङ्कर्यै नमः

73. ॐ शफरीपूर्णायै नमः

74. ॐ भर्गमूर्धकृतालयायै नमः

75. ॐ भवप्रियायै नमः ।

76. ॐ सत्यसन्धप्रियायै नमः

77. ॐ हंसस्वरूपिण्यै नमः

78. ॐ भगीरतभृतायै नमः

79. ॐ अनन्तायै नमः

80. ॐ शरच्चन्द्रनिभाननायै नमः

81. ॐ दुःखहन्त्र्यैनमः

82. ॐ शान्तिसन्तानकारिण्यै नमः

83. ॐ दारिद्र्यहन्त्र्यै नमः

84. ॐ शिवदायै नमः

85. ॐ संसारविषनाशिन्यै नमः

86. ॐ प्रयागनिलयायै नमः

87. ॐ श्रीदायै नमः

88. ॐ तापत्रयविमोचिन्यै नमः

89. ॐ शरणागतदीनार्तपरित्राणायै नमः

90. ॐ सुमुक्तिदायै नमः

91. ॐ पापहन्त्र्यै नमः

92. ॐ पावनाङ्गायै नमः

93. ॐ परब्रह्मस्वरूपिण्यै नमः

94. ॐ पूर्णायै नमः

95. ॐ जंभूद्वीपविहारिण्यै नमः

96. ॐ भवपत्न्यै नमः

97. ॐ भीष्ममात्रे नमः

98. ॐ सिक्तायै नमः

99. ॐ रम्यरूपधृते नमः

100. ॐ उमासहोदर्यै नमः

101. ॐ बहुक्षीरायै नमः

102. ॐ क्षीरवृक्षसमाकुलायै नमः

103. ॐ त्रिलोचनजटावासायै नमः

104. ॐ ऋणत्रयविमोचिन्यै नमः

105. ॐ त्रिपुरारिशिरःचूडायै नमः

106. ॐ जाह्नव्यै नमः

107. ॐ अज्ञानतिमिरापहृते नमः

108. ॐ शुभायै नमः

यह भी पढ़ें- पितृ दोष बन रहा है हर काम में बाधा, वैशाख अमावस्या पर इन उपायों से पाएं राहत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।