अद् भूत, दंडवत करते पहुंचेंगे अमरनाथ
नेपाल निवासी 55 वर्षीय रामत्रित यादव अपने बेटे के साथ दंडवत कर श्री अमरनाथ यात्रा पर निकले। रामत्रित यादव गांव रामध्यैया भबाड़ी जिला धनुसा, नेपाल अपने बेटे संजय कुमार यादव के साथ 27 अक्तूबर 2014 को दंडवत कर तीर्थ यात्रा पर निकले थे। छह महीने से यात्रा पर निकले रामत्रित
सांबा। नेपाल निवासी 55 वर्षीय रामत्रित यादव अपने बेटे के साथ दंडवत कर श्री अमरनाथ यात्रा पर निकले। रामत्रित यादव गांव रामध्यैया भबाड़ी जिला धनुसा, नेपाल अपने बेटे संजय कुमार यादव के साथ 27 अक्तूबर 2014 को दंडवत कर तीर्थ यात्रा पर निकले थे। छह महीने से यात्रा पर निकले रामत्रित पहले वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाएंगे और फिर वहां से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए निकलेंगे।
वह 14 जुलाई 2015 को श्री अमरनाथ जी के दर्शन करेंगे। इससे पहले वर्ष 2008 में भी दंडवत कर श्री अमरनाथ यात्रा की थी। अब वह दूसरी बार यात्रा कर रहे हैं। दंडवत कर सांबा पहुंचे इन नेपाल निवासियों ने चीची माता मंदिर में रात गुजारी और फिर मंगलवार को आगे की यात्रा पर निकले। संजय कुमार यादव ने बताया कि जब वह तीन वर्ष के थे तो उनकी माता की मौत हो गई थी। उसके बाद उनके पिता लगातार पूजा अर्चना में डूब गए और फिर विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा पर निकलने लगे। अब दोनों नेपाल के अलावा भारत के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर जाते हैं। सभी तीर्थ स्थलों पर भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं।
उन्होंने बताया कि इससे पहले वह बिहार, उत्तर प्रदेश, हरिद्वार, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब के विभिन्न तीर्थ स्थलों से होते हुए आए हैं। उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा करने के बाद वह मणि महेश के लिए जाएंगे।