Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tulsi Vivah पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

    Updated: Tue, 05 Nov 2024 11:30 AM (IST)

    कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। इस दिन तुलसी जी का विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम से करवाया जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही जातक को तुलसी माता की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं तुलसी विवाह की डेट और उपाय के बारे में।

    Hero Image
    Tulsi Vivah 2024: तुलसी के चमत्कारी उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, इस बार तुलसी विवाह का पर्व 13 नवंबर को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से तुसली माता की उपासना करने से जातक को धन लाभ के योग बनते हैं। अगर आप अपने जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो तुलसी विवाह के दिन इस लेख में दिए गए उपाय जरूर करें। इन उपाय को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त (Tulsi Vivah Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी 12 नवंबर को है। इसके अगले दिन तुलसी विवाह मनाया जाएगा। हालांकि, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि की शुरुआत 12 नवंबर को शाम 04 बजकर 04 मिनट पर होगी। वहीं, समापन 13 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 01 मिनट होगा। उदया तिथि की गणना के अनुसार, 13 नवंबर को तुलसी विवाह मनाया जाएगा। 

    ब्रह्म मुहूर्त - 05 बजकर 56 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 28 मिनट से 05 बजकर 55 मिनट तक

    यह भी पढ़ें: Tulsi Vivah 2024: आखिर किस वजह से तुलसी माता ने भगवान विष्णु से रचाई थी दूसरी शादी? पढ़ें इससे जुड़ी कथा

    तुलसी के उपाय

    अगर आप तुलसी माता का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो तुलसी विवाह के दिन विधिपूर्वक से जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां तुलसी की उपासना करें। कच्चे दूध में तुलसी दल मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस समय निम्न मंत्र का पाठ करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन संबंधी समस्या से छुटकारा मिलता है।

    तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

    धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

    लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

    तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

    अगर आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है, तो तुलसी विवाह के दिन सुबह स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें और तुलसी माता की पूजा करें। पौधे में केसर मिश्रित दूध चढ़ाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से जातक को मनचाहा वर विवाह मिलता है और जल्द विवाह के योग बनते हैं।

    अगर आप जीवन में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पत्तों को साफ लाल कपड़े में बांधें। इसे तिजोरी या पर्स में रख लें। मान्यता है कि इस टोटके को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और जातक को जीवन में धन की कमी नहीं होती है।

    यह भी पढ़ें: Tulsi Vivah 2024 Date: इस पावन दिन मनाया जाएगा तुलसी विवाह का पर्व, नोट करें शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।