Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tulsi Puja Niyam: तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी

    मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। तुलसी के कुछ नियम भी हैं जिनका पालन न करने से इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तुलसी के पास कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

    By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Mon, 03 Jun 2024 10:14 AM (IST)
    Hero Image
    Tulsi Puja Niyam: तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Puja Niyam: धार्मिक मान्यता है कि तुलसी का पौधा जगत के पालनहार भगवान विष्णु को प्रिय है। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इसके पास सुबह और शाम दीपक जलाया जाता है और जल दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस कार्य को करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और सभी मुरादें पूरी होती हैं। तुलसी के कुछ नियम भी हैं, जिनका पालन न करने से इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तुलसी के पास कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।    

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Bhaum Pradosh 2024: बेहद खास है इस बार का प्रदोष व्रत, ऐसे करें शिव जी को प्रसन्न

    तुलसी के पास न रखें ये चीजें

    • धार्मिक मान्यता है कि पिछले जन्म में जलंधर नाम के एक राक्षस की पत्नी तुलसी थी। महादेव ने जलंधर की पत्नी का वध किया था। इसलिए तुलसी के पास शिवलिंग को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।
    •  इसके अलावा तुलसी के पास जूता चप्पल भी नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं।
    • तुलसी के पास कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। इससे जातक को गृह क्लेश की समस्या का सामना करना पड़ता है।
    • मान्यता है कि मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगह पर होता है। इसलिए तुलसी के पास कूड़ेदान नहीं होना चाहिए और पौधे की जगह पर सफाई रखनी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होगा।  

    इस दिशा में लगाएं तुलसी

    वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा पितरों और यमराज की मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में तुलसी को नहीं लगानी चाहिए। तुलसी के पौधे को रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे अच्छा माना गया है।

    यह भी पढ़ें: Bhaum Pradosh Vrat 2024: भौम प्रदोष पर करें इन 2 चीजों का दान, धन-दौलत में होगी अपार वृद्धि

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।