सूर्य और बुध की युति से रातोंरात चमक सकता है करियर, यहां पढ़ें बुधादित्य राजयोग के लाभ
ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग सूर्य और बुध की एक ही भाव में युति से बनता है, जो व्यक्ति को ...और पढ़ें
-1783070628959_m.webp)
कैसे बनता है बुधादित्य राजयोग? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति की कुंडली में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने से व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। यह शुभ योग सही फैसले लेने की शक्ति प्रदान करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्यक्ति की कुंडली में बुधादित्य राजयोग कब और कैसे बनता है बुधादित्य राजयोग? अगर नहीं पता, तो ऐसे आइए आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।
-1783070693287.jpg)
(AI-Generated Image)
कब बनता है बुधादित्य राजयोग?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब व्यक्ति की कुंडली के एक ही भाव में बुध और सूर्य विराजमान हों, तो इससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो होता है। सूर्य को सफलता और मान-सम्मान का कारक माना जाता है। वहीं, बुध को संचार और व्यापार का कारक माना जाता है।
बुधादित्य राजयोग से मिलते हैं ये लाभ
जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है, तो विचार करने की क्षमता में वृद्धि होती है। साथ ही याददाश्त मजबूत होती है।
आर्थिक लाभ- इसके अलावा कुंडली में बुधादित्य राजयोग बनने से धन में अपार वृद्धि होती है और व्यक्ति की मेहनत सफल होती है।
करियर और कारोबार में सफलता- बुध देव को व्यापार का करक माना गया है। इसलिए कुंडली में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने से जातक को करियर और कारोबार में आ रही बाधा दूर होती है। जल्द ही सफलता प्राप्त होती है।
समाज में यश और प्रतिष्ठा- इसके अलावा इस शुभ के बनने से समाज में भरपूर मान-सम्मान मिलता है। साथ ही काम की खूब तारीफ होती है। ऐसा माना जाता है कि इस शुभ के बनने से लोगों को जॉब में जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता और जॉब में उच्च पद प्राप्त होने की संभावना बनी रहती है, क्योंकि सूर्य को प्रशासन का कारक माना जाता है।
ऐसे करें बुध ग्रह को मजबूत
अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है, तो ऐसे में बुधवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद मंदिर या गरीब लोगों में हरी चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से जातक की कुंडली में बुध मजबूत होता है। इसके अलावा आप बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए पन्ना रत्न भी धारण कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आप किसी ज्योतिष की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- 4 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में गोचर: तुला से मीन राशि वालों के खुलेंगे भाग्य, जीवन पर क्या होगा असर?
यह भी पढ़ें- 4 जुलाई से बदल रही है शुक्र की चाल: सिंह राशि में प्रवेश से मेष से कन्या तक, किस पर होगा क्या प्रभाव?
यह भी पढ़ें- जुलाई 2026 ग्रह गोचर: सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, नोट करें तारीख और समय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
