Move to Jagran APP

29 अप्रैल 2021 का राशिफल: कन्या राशि वाले आज संयम बरतें और स्वास्थ्य के प्रति रहें खासतौर से सचेत

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 29 अप्रैल 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Thu, 29 Apr 2021 06:57 AM (IST)Updated: Thu, 29 Apr 2021 10:47 AM (IST)
29 अप्रैल 2021 का राशिफल: कन्या राशि वाले आज संयम बरतें और स्वास्थ्य के प्रति रहें खासतौर से सचेत
कन्या राशि को व्यक्त करता हुआ साइन

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिनः गुरुवार वैशाख मास कृष्ण पक्ष तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

विशेष: सती अनसुइया जयंती।

राशिफल

मेष: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। नए संबंध बनेंगे।

मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन क्रोध और भावुकता में नियंत्रण रखें। आपसी संबंध मधुर होंगे।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। यात्रा देशाटन से बचें। रचनात्मक कार्यो में आशातीत सफलता मिलेगी।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया के कारण तनाव मिल सकता है। संयम बरतना होगा। दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। बुद्धि कौशल से किए कार्य में प्रगति होगी।

वृश्चिक: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यो में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मंे और अधिक श्रम करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मकर: कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। जल्दबाजी न करें और न ही धैर्य खोएं, कुछ समय बाद आपको सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। संयम से काम लें।

मीन: धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कायरें में रुचि लें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव और वर्चस्व में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.