विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुवार स्पेशल: कुंडली में गुरु दोष रोक रहा है रिश्ता? जल्द शादी के लिए अपनाएं ये आसान ज्योतिषीय उपाय

Published: Thu, 07 May 2026 08:00 AM (IST)Updated: Thu, 07 May 2026 08:42 AM (IST)

अगर आपकी शादी में देरी हो रही है, तो गुरुवार के दिन यहां दिए गए आसान उपाय आजमा सकते हैं।

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत। Ai Generated Image

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत। Ai Generated Image

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को विवाह, सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन का कारक माना गया है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु कमजोर स्थिति में हो या गुरु दोष है, तो विवाह में बार-बार अड़चनें आने लगती हैं। कई बार रिश्ता तय होते-होते टूट जाता है या बिना किसी वजह के शादी में देरी होती रहती है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन किए गए कुछ सरल उपाय न केवल कुंडली के दोषों को शांत करते हैं, बल्कि विवाह के प्रबल योग भी बनाते हैं। आइए जानते हैं।

जल्द विवाह के लिए उपाय

25_11_2016-phere (1)

हल्दी का चमत्कारी प्रयोग

गुरुवार के दिन स्नान के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। स्नान के बाद माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं। ज्योतिष के अनुसार, पीला रंग गुरु बृहस्पति को बहुत प्रिय है, इसलिए इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है।

केले के पेड़ की पूजा

शादी की मुश्किलों को दूर करने के लिए गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा का विधान है। ऐसे में पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं, शुद्ध घी का दीपक जलाएं और चने की दाल व गुड़ का भोग लगाएं। ध्यान रहे कि इस दिन केले का सेवन भूलकर भी न करें।

पीले अनाज का दान

गुरु दोष को दूर करने के लिए दान का बड़ा महत्व है। ऐसे में गुरुवार को किसी जरूरतमंद व्यक्ति या मंदिर में चने की दाल, हल्दी, पीले वस्त्र या बेसन के लड्डू दान करें। इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं और जल्द शादी के योग बनते हैं।

'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' का जाप

कुंडली में गुरु को मजबूत करने के लिए गुरुवार की सुबह तुलसी की माला से 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। यह मंत्र सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और शादी के योग्य जातकों के लिए नए रिश्ते आने लगते हैं।

गुरुवार को न करें ये गलतियां

जल्द शादी की कामना रखने वाले जातकों गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए, नाखून नहीं काटने चाहिए और न ही कपड़े धोने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन कामों से गुरु ग्रह कमजोर होता है, जिसका सीधा असर व्यक्ति के भाग्य और विवाह के योगों पर पड़ता है।

 यह भी पढ़ें- बुरे दिनों को कहें अलविदा: अपरा एकादशी पर करें ये अचूक उपाय, बरसेगी श्रीहरि की असीम कृपा

यह भी पढ़ें- अपरा एकादशी 2026: व्रत में 1 छोटी-सी गलती करने से क्रोधित होंगे भगवान विष्णु, जान लें जरूरी नियम

 

अस्वीकरण: इस लेख में बताएं गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।