Move to Jagran APP

Love Horoscope 2020: इन राशियों के जातक होते हैं दिलदार, पहली नज़र में कहते हैं 'लव यू यार'

Love Horoscope 2020 जिन लोगों को पहली नज़र में ही प्यार हो जाता है। उस प्यार को love at first sightकहते हैं। इस प्यार में लोग एक दूसरे को बिना जाने-पहचाने दिल दे बैठते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2020 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 09:14 AM (IST)
Love Horoscope 2020: इन राशियों के जातक होते हैं दिलदार, पहली नज़र में कहते हैं 'लव यू यार'
Love Horoscope 2020: इन राशियों के जातक होते हैं दिलदार, पहली नज़र में कहते हैं 'लव यू यार'

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Love Horoscope 2020: प्यार की कहानी बड़ी सुहानी होती है। किसी को एक नज़र में प्यार हो जाता है। वहीं, किसी को प्यार की परिभाषा समझने में वर्षों लग जाते हैं। जिन लोगों को पहली नज़र में ही प्यार हो जाता है। उस प्यार को 'love at first sight'कहते हैं। इस प्यार में लोग एक दूसरे को बिना जाने-पहचाने दिल दे बैठते हैं।

loksabha election banner

हालांकि, इस प्यार को लोग तवज्जो नहीं देते हैं, लेकिन यह प्यार कारगर होता है। इसके साथ ही राशि से भी व्यक्ति के स्वभाव का पता चलता है कि किस राशि के लोग 'love at first sight' में विश्वास करते हैं अथवा उन्हें पहली नज़र में ही प्यार हो जाता है। आज हम आपको उन 4 राशि के जातकों के बारे में बता रहे हैं जो पहली नज़र में ही दिल दे बैठते हैं या जिन्हें 'love at first sight' हो जाता है।

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र अनुसार कर्क राशि के जातक अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं। इस राशि के जातक जब कभी अपनी पसंद के जीवनसाथी को देखते हैं, तो इनके मन में झट से प्यार, परिवार घर और बच्चे का ख्याल आ जाता है। इस राशि के लोग बाग बगीचे, खेलते हुए बच्चे, जीवन साथी के साथ खुले आसमान में डिनर आदि के सपने देखते हैं। कर्क राशि के जातक दृढ़ इच्छा शक्ति वाले होते हैं। इससे उन्हें पहली नज़र में ही प्यार में पड़ने की भी काबलियत होती है। इस राशि के लोग मेष राशि के लोगों के साथ अधिक आकर्षित होते हैं।

मीन राशि

इस राशि के जातक सपनों में जीने वाले इंसान होते हैं, जो दूसरी की गलतियों को अनदेखा कर उनमें अच्छाई देखते हैं। मीन राशि के लोग दूसरों में कभी कोई बुराई नहीं देखते हैं, जिससे यह जल्दी ही एक दूसरे से घुल मिल जाते हैं। यही कारण है कि मीन राशि के लोग पहली नज़र में दिल दे बैठते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों में साहस सबसे बड़ा गुण होता है, जो इन्हें 'love at first sight' कैंडीडेट बनाता है। आमतौर पर लोगों को जिन्हें 'love at first sight' होता है। उनके मन मस्तिष्क में हलचल मच जाती है, लेकिन वृश्चिक राशि के लोग ज़रा भी विचलित नहीं होते हैं। अगर वृश्चिक राशि के जातकों के मन मस्तिष्क में किसी को लेकर कोई भी उत्सुकता जगती है तो वे तुरंत अपने प्यार का इज़हार कर देते हैं। इस राशि के लोग लाइफ टाइम के लिए प्यार में पड़ते हैं।

मेष राशि

इस राशि के लोग अपनी मानसिक क्षमता के लिए जाने जाते हैं। अगर इस राशि के लोगों को प्यार मे पड़ने की थोड़ी सी भी गुंजाईस दिखती है तो वे पीछे नहीं हटते हैं। इस राशि के जातक बड़े ही सहज और तेज़ प्रवृति के होते हैं। साथ ही अपने प्यार की तलाश में ज्यादा समय भी बर्बाद नहीं करते हैं। 

धनु राशि

इस राशि के जातक साहसी होते हैं, जो जीवन भर के लिए प्यार करते हैं। एक बार अगर इन्हें किसी से प्यार हो जाए, तो यह ज़िंदगी भर अपने प्यार को निभाते हैं। इस राशि को दाता भी कहा जाता है, जो किसी रिश्ते मे पड़ने के बाद लेते नहीं है, बल्कि रिश्ते और अपने साथी को सौ फीसदी देते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.