इस बार यह खास है क्योंकि इस दिन महायोग बन रहा है
विद्वानों का कहना है कि 28 साल बाद ऐसा संयोग बना है। शनिवार की दोपहर 1.51 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन से वह उत्तरायण हो जाएंगे।
इलाहाबाद। माघ मेले की औपचारिक शुरुआत में कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। गुरुवार को पौष पूर्णिमा स्नान के साथ ही तीर्थराज प्रयाग में सनातन मतावलंबियों की आस्था हिलोर मारने लगेंगी।
संगम और गंगा तीरे कुल 1484 बीघे में आबाद तंबुओं के अस्थायी शहर में आबाद होने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को सुबह से ही शहर में नजर आने लगा। आसपास के जिलों मसलन प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, कौशांबी से बड़ी संख्या में कल्पवासी महीने भर का राशन पानी, दान दक्षिणा की वस्तुएं लेकर मेले में आ रहे हैं।
सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इस बार कुल 17 घाटों पर स्नान होगा। यह क्षेत्रफल के लिहाज से 8250 रनिंग फुट है। चेंजिंग रूम का भी इंतजाम किया गया है। पौष पूर्णिमा के बाद दूसरा बड़ा स्नान पर्व मकर संक्रांति का होगा। इस बार यह खास है क्योंकि इस दिन महायोग बन रहा है। विद्वानों का कहना है कि 28 साल बाद ऐसा संयोग बना है। शनिवार की दोपहर 1.51 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन से वह उत्तरायण हो जाएंगे।