Move to Jagran APP

घर में जलाएंगे ये चीजें तो से घर के वास्तुदोष ख़त्म होंगे

घर में पैसा नहीं टिकता हो तो रोजाना महाकाली के आगे एक धूपबत्‍ती लगाएं। हर शुक्रवार को काली के मंदिर में जाकर पूजा करें।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 09 Mar 2017 02:23 PM (IST)Updated: Tue, 14 Mar 2017 12:05 PM (IST)
घर में जलाएंगे ये चीजें तो से घर के वास्तुदोष ख़त्म होंगे
घर में जलाएंगे ये चीजें तो से घर के वास्तुदोष ख़त्म होंगे

धर्म के अनुसार घरों में धूनी (धूप) देने की परंपरा काफी प्राचीन है। धूप देने से मन को शांति और प्रसन्नता मिलती है। साथ ही, मानसिक तनाव दूर करने में भी इससे बहुत लाभ मिलता है। घरों में धूनी देने के लिए कई तरह की चीज़ें आती है। आइए जानते है किस चीज़ की धूनी करने से क्या फायदे होते है। हफ्ते में 1 बार किसी भी दिन घर में कंडे जलाकर गुग्गल की धूनी देने से गृहकलह शांत होता है। गुग्गल सुगंधित होने के साथ ही दिमाग के रोगों के लिए भी लाभदायक है।

loksabha election banner

रोज़ाना सुबह और शाम घर में कर्पूर और लौंग जरूर जलाएं। आरती या प्रार्थना के बाद कर्पूर जलाकर उसकी आरती लेनी चाहिए। इससे घर के वास्तुदोष ख़त्म होते हैं। साथ ही पैसों की कमी नहीं होती।

पीली सरसों, गुग्‍गल, लोबान, गौघृत को मिलाकर सूर्यास्‍त के समय उपले (कंडे) जलाकर ये सारी सामग्री डाल दें। नकारात्‍मकता दूर हो जाएगी।
घर में सप्‍ताह में एक या दो बार नीम के पते की धूनी जलाएं। इससे जहां एक और सभी तरह के जीवाणु नष्‍ट हो जाएंगे। वहीं वास्‍तुदोष भी समाप्‍त हो जाएगा।
 यदी सीढि़यां, टॉयलेट या द्वार किसी गलत दिशा में निर्मित हो गए है तेा सभी जगह 1-1 कपूर की बट्टी रख दें। वहां रखा कपूर चमत्‍कारिक रूप से वास्‍तुदोष को दूर कर देगा।
घर में पैसा नहीं टिकता हो तो रोजाना महाकाली के आगे एक धूपबत्‍ती लगाएं। हर शुक्रवार को काली के मंदिर में जाकर पूजा करें।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.