Swapna Shastra: सपने में शनिदेव ने दिए हैं दर्शन, तो समझ जाइए मिलने वाली है कोई गुड न्यूज
सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व है। स्वप्न शास्त्र में सपने में मिलने वाले शुभ और अशुभ संकेत के बारे में बताया गया है। कुछ सपने जीवन में सच साबित होते हैं तो कुछ सपने व्यक्ति को सतर्क होने के संकेत देते हैं। ऐसे में आइए जनते हैं कि सपने में शनिदेव (Swapna Shastra) के दर्शन करने से कौन-से संकेत मिलते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने देखने से कई तरह के खास संकेत मिलते हैं। सपनों का संबंध जीवन में घटने वाली घटनाओं से भी हो सकता है, लेकिन कुछ सपने व्यक्ति की किस्मत चमकने के संकेत देते हैं। सपने में देवी-देवताओं के दर्शन करना शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में शनिदेव (Lord Shani in dreams) के दर्शन करने से कई तरह के शुभ संकेत मिलते हैं। क्या आपने भी कभी सपने में शनिदेव के दर्शन किए हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे शनिदेव (Shani dream positive sign) को सपने में देखने से कौन-से संकेत मिलते हैं।
मिलेगी कोई खुशखबरी
अगर आप शनि की साढ़ेसाती ढैय्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आपको सपने में शनिदेव ने दर्शन दिए हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने को शुभ माना जाता है। आप पर शनिदेव की कृपा बरसनी वाली है और कोई खुशखबरी मिल सकती है।
भविष्य में उतार चढ़ाव का करना पड़ सकता है सामना
शनिदेव का वाहन कौआ है। अगर आपने सपने में शनिदेव को कौआ पर देखा है, तो इस सपने को अशुभ माना जाता है। इस सपने को देखने पर व्यक्ति को जीवन में सतर्क होने की सलाह दी जाती है। साथ ही भविष्य में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: लड्डू गोपाल के नाराज होने पर सपने में मिलते हैं ये संकेत, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
करें शनिदेव की पूजा
अगर आप सपने में शनिदेव की पूजा कर रहे हैं, तो इस सपने को शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में शनिदेव की पूजा करने से न्याय के देवता आपसे प्रसन्न हैं। ऐसे में आपको शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनिवार के दिन पूजा करने से कारोबार में सफलता मिलती है। इस दिन काले तिल का दान करने से खास महत्व है।
धन की होगी प्राप्ति
अगर आप सपने में शनि मंदिर जा रहे हैं, तो इस सपने को बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने को देखने से धन लाभ के योग बने सकते हैं।
करियर में होगा बदलाव
सपने में शनिदेव की प्रतिमा को देखना भी शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने को देखने से करियर में बदलाव आ सकता है।
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: आ रहे हैं इस तरह के सपने, तो समझिए जल्द पूरा होने वाला है शादी का ख्वाब
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।