Move to Jagran APP

Surya Rashi Parivartan: सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए है ला रहा शुभ संकेत

Surya Rashi Parivartan सूर्य अपनी चाल के अनुसार हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। इस माह भी 17 अगस्त को सूर्य राशि परिवर्तन करके सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ये राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ संयोग बना रहा है आइए जानते हैं इनके बारे में...

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 07:05 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 07:05 PM (IST)
Surya Rashi Parivartan: सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए है ला रहा शुभ संकेत
सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए है ला रहा शुभ संकेत

Surya Rashi Parivartan : हिंदू धर्म और ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को नवग्रहों का स्वामी माना जाता है। मान्यता है कि सूर्य की चाल का प्रभाव अन्य सभी ग्रहों पर पड़ता है। सूर्य अपनी चाल के अनुसार हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। इस माह भी 17 अगस्त को रात्रि 1 बजकर 05 मिनट सूर्य राशि परिवर्तन करके सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य को मान, सम्मान, प्रतिष्ठा और उच्च पद का कारक माना जाता है। सूर्य का ये राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए शुभ संयोग बना रहा है, आइए जानते हैं इनके बारे में...

loksabha election banner

मेष राशि –

सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार ले कर आ रहा है। आत्मविश्वास में वृद्धि और कार्य में सफलता का योग बन रहा है। नौकरी और व्यापार में भी तरक्की और उन्नति के अवसर बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय उत्तम है प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि –

सूर्य राशि परिवर्तन करके सिंह राशि में ही जा रहे हैं, इनका राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ है। साहस और ऊर्जा के में वृद्धि होगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से भी ये राशि परिवर्तन लाभ के संयोग बना रहा है। नौकर में भी पदोन्नति मिलेगी।

तुला राशि –

सूर्य का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए विजय का योग बना रहा है। आपके विरोधी परास्त होंगे और कार्य क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में भी लाभ का संयोग बन रहा है। आय में वृद्धि होगी तथा पदोन्नति का भी अवसर है। नया कार्य शुरू करने के लिए भी शुभ अवसर है।

वृश्चिक राशि –

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ है। कार्य क्षेत्र में तरक्की और व्यापार में उन्नति के अवसर बनेंगे। आप नई ऊर्जा और जोश से एक नई शुरूआत करेंगे। परिवार की ओर से भी साथ मिलेगा और हर कार्य में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.