Move to Jagran APP

Surya Grahan 2023 Date: इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण कब? जानिए तिथि और समय

Surya Grahan 2023 खगोल विज्ञान में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण की अवधि में व्यक्ति को सर्वाधिक सतर्क रहना चाहिए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। जानते हैं कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Fri, 02 Jun 2023 11:40 AM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2023 11:40 AM (IST)
Surya Grahan 2023 Date: इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण कब? जानिए तिथि और समय
Surya Grahan 2023: कब है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण?

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Surya Grahan 2023 Kab Hai: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को बहुत ही महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाओं में गिना जाता है। सूर्य ग्रहण का न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण से महत्व है, बल्कि अध्यात्मिक दृष्टि से भी इसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि विगत सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था, अब इस साल का आगामी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023, शनिवार को लगने जा रहा है। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि के दिन लगेगा और यह कंकणाकृत सूर्यग्रहण होगा।

loksabha election banner

क्या है सूर्य ग्रहण 2023 समय अवधि?

वर्ष 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023, शनिवार के दिन लगने जा रहा है। बता दें कि यह सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर रात्रि 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन रात्रि 02 बजकर 25 मिनट पर हो जाएगा। पंचांग के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण अश्विन मास के अमावस्या तिथि के दिन लगेगा और इसी दिन शनि अमावस्या व्रत भी रखा जाएगा।

क्या भारत में मान्य होगा सूतक काल?

ज्योतिषविदों के अनुसार, वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दर्शनीय नहीं होगा। यही कारण है कि इस दौरान भारतीय भूभाग में सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण मुख्यतः मैक्सिको, क्यूबा, बारबाडोस, एंटीगुआ, चिली, डोमिनिका, बहामास, कनाडा, ब्राजील, पराग्वे, जमैका, हैती, अमेरिका, कोलंबिया इत्यादि देशों में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण की अवधि में किन राशियों को रहना होगा सतर्क?

भारत में दर्शनीय न होने के बावजूद भी सूर्य ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ सकता है। इस अवधि में मेष, कर्क, तुला और मकर राशि को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें और साथ ही इस दौरान यात्रा न करें।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.