Move to Jagran APP

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, सिंह राशि पर होगा विशेष प्रभाव

आज सूर्य देव का प्रवेश धनु राशि में हो रहा है। नवग्रहों के राजा सूर्य का विशेष प्रभाव सिंह राशि वालों पर होता है क्‍योंकि वो इस का स्‍वामी ग्रह है।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 16 Dec 2017 01:55 PM (IST)Updated: Sat, 16 Dec 2017 01:56 PM (IST)
सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, सिंह राशि पर होगा विशेष प्रभाव
सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, सिंह राशि पर होगा विशेष प्रभाव

सूर्य और धनु का मेल 

loksabha election banner

शनिवार से नव ग्रहों में राजा माना जाने वाला ग्रह सूर्य अपने गुरू बृहस्‍पति की राशि धनु में प्रवेश कर रहा है। हालाकि इस के समय को लेकर थोड़ा मतभेद है। इस बारे में पंडित दीपक पांडे का कहना है कि समय में अंतर विभिन्‍न पंचागों की गणना को लेकर आता है। पंडित जी ने इस बारे में अन्‍य जानकारी भी थी। धनु राशि में प्रवेश करने के लगभग 30 दिन बाद 14 जनवरी 2018 को वे धनु से निकल कर पुत्र राशि मकर में प्रवेश कर लेंगे। पंडित जी के अनुसार प्रत्‍येक माह राशि परिर्वतित करते हैं। इस अवधि में सभी शुभ कार्य स्‍थगित रहेंगे। 

सिंह राशि वालों के वैवाहिक संबंध हो सकते है प्रभावित 

यूं तो सूर्य, सिंह राशि का स्‍वामी ग्रह है और उसका धर्म की राशि धनु में प्रवेश करना इस राशि वालों के लिए लाभप्रद ही होगा। सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। हालाकि प्रेम और वैवाहिक जीवन में कुछ विकार आने का खतरा है। जैसे सिंह राशि वालों का अपने जीवन साथी के साथ मतभेद और मन मुटाव हो सकता है। दोनों साथियों में से एक को यात्रा पर जाना पड़ सकता है सिससे उनके बीच दूरी आने की संभावना है। 

इन उपायों से मिलेगी मदद

वैसे तो सिंह राशि वालों के निजी संबंधों पर सूर्य की चाल का असर पड़ना ही है, परंतु कुछ उपायों से वे इसकी तव्रता को कम कर सकते हैं। पंडित जी के अनुसार यदि इस अवधि में सिंह राशि वाले अपने सिरहाने चांदी की कोई चीज रखें और प्रात: काल उठ कर सूर्य को जल दें तो फायदा होगा। इसके अलावा वे एक लोटे जल में चम्‍पा या चमेली का फूल डाल कर दाहिने ओर सिरहाने पर रखें।    


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.