श्रीश्री के विचारों को किया आत्मसात
आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर का जन्मदिन बुधवार को उनके भक्तों ने धूमधाम से मनाया। भजन, पूजन के साथ उनके विचारों को आत्मसात किया। श्रीश्री ज्ञान मंदिर में शाम को भक्तों का जमघट लगा। योग शिक्षक मूलचंद ने गुरु पूजन किया।
इलाहाबाद। आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर का जन्मदिन बुधवार को उनके भक्तों ने धूमधाम से मनाया। भजन, पूजन के साथ उनके विचारों को आत्मसात किया। श्रीश्री ज्ञान मंदिर में शाम को भक्तों का जमघट लगा। योग शिक्षक मूलचंद ने गुरु पूजन किया।
भक्तों ने श्रीश्री रविशंकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी आरती उतारी। शर्मा की अगुवाई में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें बच्चों व महिलाओं ने नृत्य व गायन के जरिए गुरु की महिमा का बखान किया। बच्चों द्वारा की गई आत्मरक्षा की प्रस्तुति ने सबको प्रभावित किया। वहीं ‘ओम गुरु नमो नम:’ भजन पर ध्यान लगाकर गुरु का गुणगान किया।
इस दौरान वूमेंस क्लब की स्थापना हुई। इसकी समन्वयक बनाई गईं डॉ. शर्मा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्थान के लिए काम किया जाएगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनकी प्रतिभा विकसित की जाएगी।