Astro: हाथ से सिंदूर, तेल सहित ये चीजें गिरना है अशुभ, करना पड़ सकता है आर्थिक, परिवारिक मुश्किलों का सामना
Astro Tips ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई बार छोटी से छोटी लगने वाली आदतें या चीजें आने वाले समय के बारे में सतर्क करती हैं जिनके बारे में व्यक्ति जानकर खुद को संभाल सकता है। जानिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में
नई दिल्ली, Astro Tips: हिंदू धर्म में हर एक चीज को लेकर कोई न कोई परपंरा बताई गई है। ऐसे ही हाथों से कुछ चीजों का गिरने के पीछे भी शुभ या फिर अशुभ संकेत होते हैं। शास्त्रों अनुसार, हाथों से शीशा गिरना, सिंदूर या फिर तेल का बर्तन गिरने का भी भविष्य में होने वाले किसी बात का संकेत हो सकता है। जिसके बारे में पहले से ही जानकर व्यक्ति सतर्क रह सकता है। ऐसे ही शास्त्रों में कुछ चीजों के बारे में बताया गया है जिनका गिरना अशुभ माना जाता है।
हाथों से इन चीजों का गिरना है अशुभ संकेत
हाथ से सिंदूर का गिरना
सिंदूर को विवाहित महिलाओं के सुहाग की निशानी माना जाता है। ऐसे में सिंदूर का गिरना एक अशुभ संकेत माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, सिंदूर दानी अचानक से हाथ से छुट जाए और जमीन में गिर जाए, तो यह अशुभ माना जाता है।
वहीं पूजा के दौरान सिंदूर गिर जाए, तो इसे अशुभ माना जाता है। यह संकेत बताता है कि कोई अशुभ समाचार जल्द मिलने वाला है। इसके अलावा पति-पत्नी में झगड़ा होने का भी संकेत है।
हाथ से चावल का गिरना
हाथों से चावल सहित अन्य अनाज का गिरना मां अन्नपूर्णा का अपमान माना जाता है। चावल गिरना भी एक अशुभ संकेत होता है। मान्यता है कि चावल मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। ऐसे में अगर रोजाना चावल गिर रहे है, तो इसका मतलब है कि मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हैं। इसलिए जाने अनजाने में की गई गलती के लिए माफी मांग लें।
हाथों से तेल का बर्तन गिरना
शास्त्रों के अनुसार, हाथों से तेल से भरा बर्तन गिरना भी अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि तेल से भरा बर्तन गिरने का मतलब है कि भविष्य में परिवार के ऊपर कोई संकट आने वाला है। इसके साथ ही व्यक्ति कर्ज की बोझ में दबने वाला है।
हाथों से पूजा का दीपक गिरना
हाथों से पूजा का दीपक, थाली या अन्य सामान गिरना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि हाथों से दीपक या थाली गिरने का मतलब है कि आपकी पूजा स्वीकार नहीं हुई है। पूजा के समय आपके किसी प्रकार की गलती है। ऐसे में आप भगवान के सामने अपनी भूल चूक के लिए माफी मांग लें।
हाथों से नमक गिरना
अगर काम करते समय अचानक नमक गिरना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नमक का संबंध शुक्र और चंद्रमा ग्रह से हैं। ऐसे में नमक का गिरना इन ग्रहों का कमजोर होने का संकेत है। ऐसे में व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में खटास उत्पन्न हो सकती है।
डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।