Move to Jagran APP

Solar Eclipse or Surya Grahan 2019: जानें क्या है सूतक काल, इसमें क्यों नहीं करते कोई शुभ कार्य

Solar Eclipse or Surya Grahan 2019 ग्रहण से पूर्व लगने वाला सूतक काल अशुभ माना जाता है इसलिए इस दौरान कोई भी नया कार्य पूजा-पाठ धार्मिक अनुष्ठान आदि करना निषेध है।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 12:08 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 12:08 PM (IST)
Solar Eclipse or Surya Grahan 2019: जानें क्या है सूतक काल, इसमें क्यों नहीं करते कोई शुभ कार्य
Solar Eclipse or Surya Grahan 2019: जानें क्या है सूतक काल, इसमें क्यों नहीं करते कोई शुभ कार्य

Solar Eclipse or Surya Grahan 2019: इस साल का सूर्य ग्रहण आज 2 जुलाई दिन मंगलवार को लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात में 10 बजकर 25 मिनट पर प्रारंभ हो रहा है, जो करीब पांच घंटे तक रहेगा। आज सुबह 10 बजे के बाद से ही सूतक लग गया है। इस दौरान कोई भी शुभ या धार्मिक कार्य वर्जित है। सूर्य ग्रहण के समय कई तरह के कार्यों की मनाही रहती है।

loksabha election banner

आइए जानते हैं आज लगने वाले सूर्य ग्रहण के बारे में मुख्य बातें:

1. सूतक काल: सूर्य ग्रहण लगने के समय से 12 घंटे पूर्व ही सूतक लग जाता है। ऐसे में आज का सूतक काल सुबह 10 बजे के बाद से ही प्रारंभ हो गया।

2. भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण रात में 10 बजकर 25 मिनट पर प्रारंभ होगा। ग्रहण काल देर रात 12 बजकर 53 मिनट पर तथा ग्रहण से मोक्ष रात्रि 3 बजकर 21 मिनट पर होगा।

3. यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका धार्मिक महत्व नहीं है।

4. यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, दक्षिण मध्य अमेरिका और प्रशान्त महासागर में दिखाई देगा। चीली और अर्जेंटीना में सूर्य ग्रहण पूर्ण रूप से दिखाई देगा। इन देशों के पड़ोसी राष्ट्र भी सूर्य ग्रहण देख सकेंगे।

5. ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करना और स्वच्छ वस्त्र पहनने का विधान है।

6. ग्रहण से पूर्व लगने वाला सूतक काल अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान कोई भी नया कार्य, पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान आदि करना निषेध है।

7. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल के समय अपने आराध्य का स्मरण किया जाता है। इसके अलावा आप शिव चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

8. हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान कर दान-दक्षिणा भी दिया जाता है।

Solar Eclipse or Surya Grahan 2019: आज लग रहा है सूर्य ग्रहण, जानें ग्रहण का समय और प्रभाव

Solar Eclipse or Surya Grahan 2019: सूर्य ग्रहण के समय न करें ये काम, वरना होगी हानि

9. यह सूर्य ग्रहण इस वर्ष 2019 का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण है। 16 जुलाई को आंशिक चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को आंशिक तौर पर लगा था।

10. वर्ष 2019 का तीसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को लगेगा, जो भारत में भी दिखाई देगा।

Total Solar Eclipse: Ring of Fire में बदल जाएगा सूरज, दिन में रात सा नजारा, पूर्ण सूर्य ग्रहण आज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.