Move to Jagran APP

Shukra Rashi Parivartan 2020: शुक्र का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों को देगा नौकरी के नए अवसर, बिजनेस में लाभ

Shukra Rashi Parivartan 2020 भाग्य के कारक शुक्र ग्रह ने 23 अक्टूबर से सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश किया है। इससे वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक मकर राशि वालों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 10:29 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 10:31 AM (IST)
Shukra Rashi Parivartan 2020: शुक्र का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों को देगा नौकरी के नए अवसर, बिजनेस में लाभ
शुक्र का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों को देगा नौकरी के नए अवसर

Shukra Rashi Parivartan 2020: भाग्य के कारक शुक्र ग्रह ने 23 अक्टूबर से सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश किया है। इससे वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर राशि वालों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही मेष, धनु, कुंभ, मीन के लिए इसका थोड़ा विपरीत असर रहेगा। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बता रहे हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि पर शुक्र के गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।

loksabha election banner

मेष: कानूनी विवादों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। नौकरी में बदलाव का सही समय नहीं है।

वृषभ: शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, वहीं संतान से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

मिथुन: संपत्ति में इजाफा होगा। सोशल वर्क करने से आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। शक्ति प्रबल होगी और सौ फीसदी कार्य संपन्न होंगे।

कर्क: बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह: व्यापार में शुभ फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। आदमनी के नए स्रोत खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख संपन्नता आएगी।

कन्या: सकारात्मक महसूस करेंगे। आशावादी रहेंगे। लव लाइफ में भी सब कुछ अच्छा होगा। रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे।

तुला: विदेश यात्रा की इच्छा पूरी होगी। विदेशी स्रोतों से व्यापार में भी लाभ होगा। भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। कर्ज की समस्या भी खत्म होगी।

वृश्चिक: आय बढ़ेगी और धन संबंधित समस्याओं का निराकरण होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। कई नए प्रोजेक्ट मिलेंगे।

धनु: राजनीतिक दायरा बढ़ेगा। शत्रु सक्रिय होंगे, उनसे बचकर रहें। नकारात्मक सोच बढ़ेगी इसलिए इससे बचकर रहें।

मकर: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको हर कार्य में सफलता मिले, लव लाइफ में यह समय इस राशि वालों के लिए बहुत उत्तम है।

कुंभ: जीवन में उतार चढ़ाव महसूस करेंगे। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में उन्नति के आसार हैं। पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

मीन: चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छवि को नुकसान पहुंचेगा। बिजनेस में विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में विवाद बढ़ेगा।

शुक्र ग्रह के उपाय

लक्ष्मी माता की उपासना करें। सफेद वस्त्र दान करें। भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें। शुक्रवार का व्रत रखें और उस दिन खटाई न खाएं। चमकदार सफेद एवं गुलाबी रंग का प्रयोग करें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुक्रवार के दिन दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.