Move to Jagran APP

Shukra Rashi Parivartan 2020: शुक्र के रा​शि परिवर्तन से इन 3 राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव? जानें यहां

Shukra Rashi Parivartan 2020 शुक्र के मिथुन राशि में प्रवेश का प्रभाव लगभग हर राशि वाले जातक पर पड़ेगा। जानते हैं किस राशि पर शुक्र क्या प्रभाव डालेगा?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 03:00 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 06:55 AM (IST)
Shukra Rashi Parivartan 2020: शुक्र के रा​शि परिवर्तन से इन 3 राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव? जानें यहां
Shukra Rashi Parivartan 2020: शुक्र के रा​शि परिवर्तन से इन 3 राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव? जानें यहां

Shukra Rashi Parivartan 2020: एश्वर्य और वैभव का स्वामी शुक्र अपनी चाल बदल रहा है। शुक्र जब देता है तो बुलंदियों पर पंहुचाता है और शुक्र जब रूठता है तो कुख्यात कराता है, ऐसा ज्योतिष के जानकार कहते हैं। नक्षत्रों की गणना करने वालों का मानना है कि शुक्र के मिथुन राशि में प्रवेश का प्रभाव लगभग हर राशि वाले जातक पर पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के जरिए जानते हैं किस राशि पर शुक्र क्या डालेगा प्रभाव-

loksabha election banner

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्योदय होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान प्राप्ति का योग बनेगा। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। विद्या अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शत्रु पराभव होगा। स्त्री सुख प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। अविवाहितों का विवाह होगा। घर में संतान का जन्म होगा। व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग का विद्याध्ययन में मन लगेगा। स्त्री जाति से लाभ होगा। फिल्म इंडस्ट्री, फैशन, संगीत से संबंधित व्यक्तियों को विशेष लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार मित्रों से लाभ होगा। आर्थिक उन्नति होगी। भोग-विलास के संसाधनों की प्राप्ति होगी। उत्तम शैय्या सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। सुख की प्राप्ति होगी। रत्न-आभूषणों की प्राप्ति होगी। वैभव-विलासिता की वस्तुएं प्राप्त होंगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोअभिलाषाएं पूर्ण होंगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार शारीरिक कष्ट होगा। मानसिक चिंता में वृद्धि होगी। व्यर्थ धन हानि होगी। कार्यक्षेत्र में विघ्न आएंगे। शत्रु प्रभावी होंगे। स्त्री जाति से कष्ट होगा। राज्य की ओर से परेशानियां आएंगी। संबंधियों से विवाद होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार प्रत्येक कार्य में लाभ होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बंधु-बांधवों से लाभ व सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। संकटों से मुक्ति मिलेगी। भोग-विलास की सामग्री प्राप्त होगी। संबंधियों से लाभ होगा। प्रेम संबंध सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न व आनंदित रहेगा। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार प्रतिष्ठा धूमिल होगी। अथक परिश्रम का अपेक्षित फल प्राप्त नहीं होगा। जीवनसाथी से विवाद होगा। स्त्री जाति के कारण अपमानित होने की संभावना है। धनहानि होगी। मूत्र संबंधी विकारों के कारण कष्ट होगा। व्यर्थ प्रवास व यात्राएं होंगी।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार शत्रुता में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावी होंगे। साझेदारी से हानि होगी। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है। मन खिन्न व उदास रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। दाम्पत्य सुख की हानि होगी। प्रेम संबंध असफल होंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार पुत्र से लाभ होगा। धन की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे। पुत्र जन्म के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पर्यटन के अवसर प्राप्त होंगे। उत्तम शैय्या सुख प्राप्त होगा। भूमि, भवन, वाहन क्रय करने के योग बनेंगे।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार मनोअभिलाषाएं पूर्ण होंगी। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भोग-विलास की सामग्री प्राप्त होगी। संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा। संबंधियों से स्नेह प्राप्त होगा। माता से लाभ होगा। मन प्रसन्न व आनंदिन रहेगा।

डिस्क्लेमर-

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.