Move to Jagran APP

Shubh Muhurat December 2021: दिसंबर 2021 में ये हैं विवाह, शुभ कार्य और मुंडन की तिथियां

Shubh Muhurat December 2021 नया वर्ष शुरू हो चुका है। नए वर्ष के साथ लोगों का उत्साह भी इस नए वर्ष के लिए नया है। हम सभी के नए वर्ष को लेकर कई प्लान्स होंगे। जो कार्य वर्ष 2020 में करने से रह गए हैं...

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 09:00 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 09:00 AM (IST)
Shubh Muhurat December 2021: दिसंबर 2021 में ये हैं विवाह, शुभ कार्य और मुंडन की तिथियां
Shubh Muhurat December 2021: दिसंबर 2021 में ये हैं विवाह, शुभ कार्य और मुंडन की तिथियां

Shubh Muhurat December 2021: नया वर्ष शुरू हो चुका है। नए वर्ष के साथ लोगों का उत्साह भी इस नए वर्ष के लिए नया है। हम सभी के नए वर्ष को लेकर कई प्लान्स होंगे। जो कार्य वर्ष 2020 में करने से रह गए हैं वो हम सभी वर्ष 2021 में पूरे करने का प्लान कर रहे हैं। ऐसे में वर्ष 2021 का इंतजार लोगों को काफी समय से था। कहा जाता है कि अगर किसी शुभ कार्य को शुभ मुहूर्त पर किया जाए तो शुभ होता है। नए वर्ष के साथ नए मुहूर्तों का भी आगमन हो गया है। हर महीने कोई न कोई शुभ मुहूर्त आता ही है।

loksabha election banner

जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर के बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं। जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको दिसंबर महीने के शुभ मुहूर्तों के बारे में बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं दिसंबर 2021 की शुभ तिथियों के बारे में।

दिसंबर 2021 में ये हैं शुभ तिथियां:

दिसंबर महीने में किसी भी शुभ कार्य के लिए इस महीने 4 दिसंबर, 5 दिसंबर, 10 दिसंबर, 13 दिसंबर, 15 दिसंबर, 18 दिसंबर, 19 दिसंबर, 22 दिसंबर, 25 दिसंबर और 31 दिसंबर शुभ तिथियां हैं।

विवाह के लिए दिसंबर महीने में विवाह के लिए 6 शुभ दिन हैं। दिसंबर में 1, 2, 6, 7, 11 और 13 तारीख को शुभ विवाह हो सकता है।

मुंडन के लिए दिसंबर महीने में 2 दिसंबर, 3 दिसंबर, 8 दिसंबर, 10 दिसंबर, 13 दिसंबर, 27 दिसंबर, 29 दिसंबर और 31 दिसंबर शुभ तिथियां हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.