विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चतुर्थ श्रृंगार गौरी

By Edited By:
Published: Sat, 13 Apr 2013 03:39 PM (IST)

वासंतिक नवरात्र में नौ गौरी दर्शन यात्रा के क्रम में चौथे दिन 14 अप्रैल रविवार को श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वासंतिक नवरात्र में नौ गौरी दर्शन यात्रा के क्रम में चौथे दिन 14 अप्रैल रविवार को श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन की मान्यता है। इनका मंदिर ज्ञानवापी परिसर में (मस्जिद के पीछे) स्थित है। नौ दुर्गा के दर्शन पूजन के क्रम में चौथे दिन कूष्मांडा देवी (दुर्गाजी) के दर्शन का भी विधान है। इनका मंदिर दुर्गाकुंड के पास है। ऐसी मान्यता है कि वासांतिक नवरात्र के चतुर्थ दिन जगदंबिका भगवती श्रृंगार गौरी के रूप में भक्तों के कल्यार्णाथ अवतरित हुईं। इस दिन भगवती के दर्शन से राजपद में व्याप्त बाधाओं का निराकरण होता है। साथ ही मनोकामना भी पूरी होती है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर