Move to Jagran APP

शीतला अष्टमी: देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

शीतला अष्टमी के पावन पर्व पर महाशक्तिपीठ मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। मां ललितादेवी, मां कल्याणी देवी एवं मां अलोपशंकरी देवी मंदिर में पुत्र की मंगलकामना के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं ने दर्शन-पूजन किया। अपने पुत्रों के साथ मंदिर पहुंचीं महिलाएं यम-नियम से मां भगवती की स्तुति

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 14 Mar 2015 12:15 PM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2015 12:20 PM (IST)
शीतला अष्टमी: देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

इलाहाबाद। शीतला अष्टमी के पावन पर्व पर महाशक्तिपीठ मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। मां ललितादेवी, मां कल्याणी देवी एवं मां अलोपशंकरी देवी मंदिर में पुत्र की मंगलकामना के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं ने दर्शन-पूजन किया। अपने पुत्रों के साथ मंदिर पहुंचीं महिलाएं यम-नियम से मां भगवती की स्तुति करके भोग स्वरूप हलुवा-पूड़ी अर्पित करके पुत्र की चिरायु की कामना की। अगले दिन प्रसाद स्वरूप उसे ग्रहण करेंगी। वहीं मनोकामना पूर्ति के लिए भक्तों ने मां को निशान चढ़ाकर उनका आशीष लिया।

loksabha election banner

मीरापुर स्थित मां ललितादेवी मंदिर में भी आस्था का सैलाब उमड़ा। गाजे-बाजे के साथ निशान चढ़ाने का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया। मंदिर में जीर्णोद्धार का काम चलने से भक्तों को दिक्कत हुई, बावजूद इसके उनकी आस्था नहीं डिगी। मां के दर्शन को भक्त घंटों लाइन में खड़े रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां का अभिषेक एवं रत्नजडि़त आभूषणों से श्रृंगार हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा के नेतृत्व में मां की भव्य आरती उतारी गई। व्रती महिलाओं ने भजन-कीर्तन से मां की महिमा का बखान किया। वहीं मां कल्याणी देवी मंदिर में दूर-दूर से आए भक्तों ने निशान चढ़ाकर मां का पूजन किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुशील पाठक एवं महामंत्री श्यामजी पाठक के नेतृत्व में मां का रत्न-आभूषणों से श्रृंगार हुआ। भजन, कीर्तन, बिरहा के जरिए भक्तों ने मां की महिमा का बखान किया।

महाशक्तिपीठ मां कल्याणीदेवी परिसर में तीन दिवसीय मेला लगा। मां के दर्शन को दूर-दूर से भक्त पहुंचे, उन्होंने निशान चढ़ाकर स्वयं के कल्याण की कामना की। इसी के साथ मां अलोपशंकरी के दरबार में विशाल मेला लगा, जिसमें भारी संख्या में भक्त शामिल हुए। शनिवार को मीरापुर स्थित मां ललितादेवी परिसर में मेला लगेगा। इसको लेकर मंदिर की भव्य सजावट की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.