Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shattila Ekadashi 2025: षटतिला एकादशी पर करें मां तुलसी के इन मंत्रों का जाप, होगी अखंड सौभाग्य की प्राप्ति

    षटतिला एकादशी का व्रत अपने आप में बेहद खास होता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पर कठिन व्रत रखने और पूजा-अर्चना करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है। वहीं इस दिन (Shattila Ekadashi 2025) पूजा के दौरान तुलसी मां के 108 नामों का जाप बहुत ही अच्छा माना जाता है जो इस प्रकार है।

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Sat, 18 Jan 2025 08:37 AM (IST)
    Hero Image
    Shattila Ekadashi 2025: षटतिला एकादशी पर करें मां तुलसी की खास पूजा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। षटतिला एकादशी बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसा कहते हैं कि जो भक्त इस पवित्र दिन पर उपवास रखते हैं और पूजा करते हैं, उन्हें नारायण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी खुश रहती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल षटतिला एकादशी शनिवार, 25 जनवरी को मनाई जाएगी। वहीं, इस दिन (Shattila Ekadashi 2025) मां तुलसी के नामों के जाप का खास महत्व है। इसलिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं और देसी घी का दीपक जलाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिर तुलसी माता के 108 नामों का जाप करें। ऐसा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही धन और यश में बढ़ोत्तरी होती है।

    ।।तुलसी जी के 108 नाम।।

    1.ॐ श्री तुलस्यै नमः।

    2.ॐ नन्दिन्यै नमः।

    3.ॐ देव्यै नमः।

    4.ॐ शिखिन्यै नमः।

    5.ॐ धारिण्यै नमः।

    6.ॐ धात्र्यै नमः।

    7.ॐ सावित्र्यै नमः।

    8.ॐ सत्यसन्धायै नमः।

    9.ॐ कालहारिण्यै नमः।

    10.ॐ गौर्यै नमः।

    11.ॐ देवगीतायै नमः।

    12.ॐ द्रवीयस्यै नमः।

    13.ॐ पद्मिन्यै नमः।

    14.ॐ सीतायै नमः।

    15.ॐ रुक्मिण्यै नमः।

    16.ॐ प्रियभूषणायै नमः।

    17.ॐ श्रेयस्यै नमः।

    18.ॐ श्रीमत्यै

    19.ॐ मान्यायै नमः।

    20.ॐ गौर्यै नमः।

    21.ॐ गौतमार्चितायै नमः।

    22.ॐ त्रेतायै नमः।

    23.ॐ त्रिपथगायै नमः।

    24.ॐ त्रिपादायै नमः।

    25.ॐ त्रैमूर्त्यै नमः।

    26.ॐ जगत्रयायै नमः।

    27.ॐ त्रासिन्यै नमः।

    28.ॐ गात्रायै नमः।

    29.ॐ गात्रियायै नमः।

    30.ॐ गर्भवारिण्यै नमः।

    31.ॐ शोभनायै नमः।

    32.ॐ समायै नमः।

    33.ॐ द्विरदायै नमः।

    34.ॐ आराद्यै नमः।

    35.ॐ यज्ञविद्यायै नमः।

    36.ॐ महाविद्यायै नमः।

    37.ॐ गुह्यविद्यायै नमः।

    38.ॐ कामाक्ष्यै नमः।

    39.ॐ कुलायै नमः।

    40.ॐ श्रीयै नमः।

    41.ॐ भूम्यै नमः।

    42.ॐ भवित्र्यै नमः।

    43.ॐ सावित्र्यै नमः।

    44.ॐ सरवेदविदाम्वरायै नमः।

    45.ॐ शंखिन्यै नमः।

    46.ॐ चक्रिण्यै नमः।

    47.ॐ चारिण्यै नमः।

    48.ॐ चपलेक्षणायै नमः।

    49.ॐ पीताम्बरायै नमः।

    50.ॐ प्रोत सोमायै नमः।

    51.ॐ सौरसायै नमः।

    52.ॐ अक्षिण्यै नमः।

    53.ॐ अम्बायै नमः।

    54.ॐ सरस्वत्यै नमः।

    55.ॐ सम्श्रयायै नमः।

    56.ॐ सर्व देवत्यै नमः।

    57.ॐ विश्वाश्रयायै नमः।

    58.ॐ सुगन्धिन्यै नमः।

    59.ॐ सुवासनायै नमः।

    60.ॐ वरदायै नमः।

    61.ॐ सुश्रोण्यै नमः।

    62.ॐ चन्द्रभागायै नमः।

    63.ॐ यमुनाप्रियायै नमः।

    64.ॐ कावेर्यै नमः।

    65.ॐ मणिकर्णिकायै नमः।

    66.ॐ अर्चिन्यै नमः।

    67.ॐ स्थायिन्यै नमः।

    68.ॐ दानप्रदायै नमः।

    69.ॐ धनवत्यै नमः।

    70.ॐ सोच्यमानसायै नमः।

    71.ॐ शुचिन्यै नमः।

    72.ॐ श्रेयस्यै नमः।

    73.ॐ प्रीतिचिन्तेक्षण्यै नमः।

    74.ॐ विभूत्यै नमः।

    75.ॐ आकृत्यै नमः।

    76.ॐ आविर्भूत्यै नमः।

    77.ॐ प्रभाविन्यै नमः।

    78.ॐ गन्धिन्यै नमः।

    79.ॐ स्वर्गिन्यै नमः।

    80.ॐ गदायै नमः।

    81.ॐ वेद्यायै नमः।

    82.ॐ प्रभायै नमः।

    83.ॐ सारस्यै नमः।

    84.ॐ सरसिवासायै नमः।

    85.ॐ सरस्वत्यै नमः।

    86.ॐ शरावत्यै नमः।

    87.ॐ रसिन्यै नमः।

    88.ॐ काळिन्यै नमः।

    89.ॐ श्रेयोवत्यै नमः।

    90.ॐ यामायै नमः।

    91.ॐ ब्रह्मप्रियायै नमः।

    92.ॐ श्यामसुन्दरायै नमः।

    93.ॐ रत्नरूपिण्यै नमः।

    94.ॐ शमनिधिन्यै नमः।

    95.ॐ शतानन्दायै नमः।

    96.ॐ शतद्युतये नमः।

    97.ॐ शितिकण्ठायै नमः।

    98.ॐ प्रयायै नमः।

    99.ॐ धात्र्यै नमः।

    100.ॐ श्री वृन्दावन्यै नमः।

    101.ॐ कृष्णायै नमः।

    102.ॐ भक्तवत्सलायै नमः।

    103.ॐ गोपिकाक्रीडायै नमः।

    104.ॐ हरायै नमः।

    105.ॐ अमृतरूपिण्यै नमः।

    106.ॐ भूम्यै नमः।

    107.ॐ श्री कृष्णकान्तायै नमः।

    108.ॐ श्री तुलस्यै नमः।

    यह भी पढ़ें: Shani Dosh Ke Upay: शनि दोष की समस्या में इन मंत्रों का करें जप, जीवन होगा खुशहाल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।