Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्र में किस वाहन पर विदा होंगी मां दुर्गा, जानें कैसा पड़ेगा इसका प्रभाव?

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 01:45 PM (IST)

    शारदीय नवरात्र को मां दुर्गा की कृपा प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है। आइए इस लेख में जानते हैं शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा किस वाहन (Maa Durga Aagman Prasthan Sawari) पर प्रस्थान करेंगी?

    Hero Image
    Shardiya Navratri 2024: कैसे विदा होंगी मां दुर्गा?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्र की शुरुआत होती है। इस उत्सव को शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2024) के नाम से जाना जाता है। प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने का विधान है। साथ ही जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मत है कि शारदीय नवरात्र के दौरान धरती पर मां दुर्गा का आगमन होता है। इस बार देवी का आगमन पालकी पर हुआ था। वहीं, माता रानी मुर्गे (Maa Durga Departure Vehicle Charanayudha) पर विदा होंगी। ऐसे में आइए जानते हैं इसका कैसा प्रभाव पड़ेगा?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वाहन पर विदा होंगी माता रानी

    इस बार मां दुर्गा मुर्गे (Maa Durga Ka Vahan Murga) पर विदा होंगी। ज्योतिष शास्त्र में इसका विशेष उल्लेख देखने को मिलता है। इस वाहन को शुभ नहीं माना जाता है। मां दुर्गा के मुर्गे पर प्रस्थान (Maa Durga Aagman Prasthan Sawari) करने से जातकों को कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। इस वाहन पर विदा होने से जीवन में दुख और दर्द आते हैं।

    यह भी पढ़ें: Navratri Kanya Puja 2024: इन चीजों के दान के बिना अधूरा माना जाता है कन्या पूजन, जानें इसका शुभ मुहूर्त

    पालकी पर हुआ था आगमन

    इस बार मां दुर्गा का आगमन पालकी पर हुआ था। इस वाहन को शुभ नहीं माना जाता है। इससे जातकों को आंशिक महामारी या फिर प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अर्थव्यवस्था गिरावट के भी संकेत मिलते हैं और लड़ाई-झगड़े भी बढ़ सकते हैं।

    कब है दुर्गा विसर्जन 2024

    पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 12 अक्टूबर को 10 बजकर 58 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होगा। ऐसे में 12 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन (Durga Visarjan 2024 Date) किया जाएगा। इस दिन दुर्गा विसर्जन का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है-

    दुर्गा विसर्जन मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 17 मिनट से लेकर 03 बजकर 35 मिनट तक।

    यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: नवमी तिथि पर दुर्लभ शिववास योग का हो रहा है निर्माण, प्राप्त होगा दोगुना फल

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

    comedy show banner
    comedy show banner