Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shardiya Navratri 2024 Day 7: कैसे हुआ मां काली का अवतरण? बेहद उग्र है देवी का यह स्वरूप

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 10:14 AM (IST)

    शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां काली की पूजा होती है। माता काली मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में से एक हैं जिनकी आराधना करने से जीवन के सभी दुखों का अंत होता है। साथ ही गुप्त शत्रुओं का नाश होता है। यदि आप अपने जीवन के सभी कष्टों को दूर करना चाहते हैं तो आपको देवी की पूजा (Shardiya Navratri 2024 Day 7) अवश्य करनी चाहिए।

    Hero Image
    Shardiya Navratri 2024 Day 7: कैसे हुआ मां काली का अवतरण?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र के 7वें दिन मां दुर्गा के उग्र स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा होती है। इन नौ दिनों तक भक्त देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते हैं और उनके वैदिक मंत्रों का जाप करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अपने भक्तों के जीवन से समस्त अंधकार को दूर करती हैं। माता कालरात्रि (Shardiya Navratri 2024 Day 7) को देवी काली के नाम से भी जाना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा कहा जाता है देवी का स्वरूप जितना उग्र है, वह मन से उतनी ही निर्मल हैं, तो आइए उनके रूप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    कैसे हुआ मां काली का अवतरण?

    पौराणिक कथाओं के अनुसार, असुर शुंभ और निशुंभ ने चंड-मुंड और रक्तबीज की मदद से देवताओं को हरा दिया था और तीनों लोकों पर शासन करने लगे थे। इसके पश्चात इंद्र और अन्य देवताओं ने देवी दुर्गा से प्रार्थना की और उन्हें मारने के लिए मां ने देवी चामुंडा का रूप धारण किया, जिसके बाद माता काली ने चंड, मुंड और रक्तबीज का वध किया और फिर से संपूर्ण जगत में शांति की स्थापना की।

    ऐसा है देवी काली का स्वरूप

    मां काली (Maa Kali Fierce Form) देवी दुर्गा का उग्र स्वरूप हैं। वे नकारात्मक ऊर्जा का नाश करने के लिए जानी जाती है। साथ ही वे अपने भक्तों के जीवन के समस्त अंधकार को दूर करती हैं। देवी कालरात्रि का रंग अंधेरी रात के समान गहरा है और खुले बाल गले की मुंड माला उनके स्वरूप को और भी उग्र बनाती है।

    वहीं, माता रानी के का एक हाथ अभय मुद्रा में है और दूसरा हाथ वरद मुद्रा में है, जो अपने भक्तों के कष्टों को दूर करने के लिए हर समय तत्पर रहते हैं। इसके साथ ही गधे पर सवार होकर देवी अपने भक्तों की सदैव रक्षा करती हैं।

    देवी काली प्रिय रंग

    मां कालरात्रि को काली, भद्रकाली, चंडी और चामुंडा भी कहा जाता है। वहीं, देवी काली का प्रिय रंग रॉयल ब्लू है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन मां के प्रिय रंग के वस्त्रों को धारण करते हैं, उन्हें उनकी पूर्ण कृपा प्राप्त होती है।

    यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024 Day 7: नवरात्र के सातवें दिन पूजा के दौरान करें मां काली की आरती, माता रानी बरसाएंगी कृपा

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।