Move to Jagran APP

Shardiya Navratri 2022: नवरात्र में बन रहा है अत्यंत दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत

Navratri 2022 Trigrahi Yoga शारदीय नवरात्र में शुक्र ग्रह कन्या राशि में युति से सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ ऐसी भी राशियां हैं जिन्हें इस युति से आकस्मिक धन लाभ व उनके सम्मान में वृद्धि होगी।

By Shantanoo MishraEdited By: Published: Sat, 24 Sep 2022 11:40 AM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 11:40 AM (IST)
Shardiya Navratri 2022: नवरात्र में बन रहा है अत्यंत दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत
Navratri 2022, Trigrahi Yoga: नवरात्र में होगा इन तीन राशियों को अत्यंत लाभ।

नई दिल्ली, Navratri 2022, Trigrahi Yoga: 26 सितम्बर को शारदीय नवरात्र पावन पर्व का प्रारम्भ हो रहा है। हिन्दू धर्म में इस पर्व को महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन आज यानि 24 सिंतबर के दिन शुक्र ग्रह कन्या राशि में युति करेंगे जिस कारण से कुछ राशियों के लिए यह पर्व और भी खुशियों से भरा होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी एक ग्रह किसी राशि में युति करता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। यह सकारात्मक अथवा नकारात्मक भी हो सकता है। बता दें कि कन्या राशि में बुध और सूर्य पहले से ही विराजमान हैं और शुक्र ग्रह (Shukra Gochar 2022) के युति के बाद त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ऐसे में तीन ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस युति से अत्यधिक लाभ होगा। आइए जानते हैं किन-किन राशियों की खुलने वाली है किस्मत।

prime article banner

इन राशियों को त्रिग्रही योग से अत्यंत लाभ (Trigrahi Yoga in Kanya Rashi)

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन अत्यंत फलदायी सबित होगा। उन्हें व्यापार के क्षेत्र में सफलता हाथ लगेगी और नौकरीपेशा लोगों को भी अच्छी खबर जल्द सुनाई देगी। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें जल्द नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही विदेश में व्यापार कर रहे जातकों को भी अच्छा मुनाफा होगा।

वृश्चिक राशि: त्रिग्रही योग के निर्माण का लाभ वृश्चिक राशि के जातकों को भी होगा। यह योग इस राशि के 11वें भाग में बन रहा है। इससे जातक का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा होगा और घन के नए स्रोत खुलेंगे। इसके साथ व्यक्ति को समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी और कोई इनाम मिलने का भी संयोग बन रहा है।

सिंह राशि- राशि राशि के जातकों के कुंडली के दुसरे भाव में इस योग का निर्माण हो रहा है। इससे उनके आय में वृद्धि होगी और उनकी प्रतिष्ठा में भी बड़ा उछाल आएगा। त्रिग्रही योग के निर्माण से जल्द जातकों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.