Move to Jagran APP

Shaniwar: शनिवार के दिन बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन, वरना शनिदेव हो जाएंगे रुष्ट!

Shaniwar ke Upay ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वार के अनुसार कुछ ऐसी चीज होती है जिससे देवी-देवता रुष्ट हो सकते हैं। ऐसे ही शनिवार के दिन इन चीजों का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं।

By Shivani SinghEdited By: Published: Sat, 20 Aug 2022 08:22 AM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2022 12:08 PM (IST)
Shaniwar: शनिवार के दिन बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन, वरना शनिदेव हो जाएंगे रुष्ट!
Shaniwar: शनिवार के दिन बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन

नई दिल्ली, Shaniwar ke Upay : हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। मान्यता है कि शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से दंड या फिर फल देते हैं। जिस व्यक्ति पर शनिदेव की कुदृष्टि होती है, तो उस व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक, शारीरिक, मानसिक के साथ-साथ परिवारिक समस्याओं भी झेलनी पड़ती है। वहीं जिन जातकों के ऊपर शनिदेव की कृपा होती है वह राज सुख भोगते हैं। शनिदेव की पूजा करने से वह जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित है। इस दिन विधिवत पूजा करने के साथ कुछ चीजों का सेवन करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन किन चीजों का सेवन करने की मनाही है।

loksabha election banner

शनिवार के दिन न करें इन चीजों का सेवन

लाल मिर्च

शास्त्रों के अनुसार,शनिदेव का स्वभाव क्रोध वाला है। इसलिए उन्हें ऐसी चीजें अधिक पसंद है, जिससे शीतलता आए। ऐसे में लाल मिर्च का सेवन करने से वह अधिक क्रोधित हो सकते है। इसलिए शनिवार के जिन लाल मिर्च का सेवन करने से बचना चाहिए।

मसूर की दाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मसूर की दाल का संबंध मंगल ग्रह से होता है। मंगल और शनि दोनों की क्रोधी स्वभाव के लोग है। इसलिए शनिवार के दिन मसूर की दाल का सेवन न करके करें बल्कि इसका दान करें।

काले तिल

शनिदेव को काले तिल अति प्रिय है। इसलिए शनिवार के दिन इसका सेवन न करे और न ही खरीदें। अगर ऐसा किया, तो शनिदेव के क्रोध के भागी बनेंगे।

दूध

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दूध का संबंध शुक्र से होता है और इसे भोग, प्रेम और वैभव के कारक हैं। वहीं शनिदेव सत्य और अध्यात्म बढ़ाने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे में दूध का सेवन करने से शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं।

मांस-मदिरा का सेवन

शनिवार के दिन मांस मदिरा का भी सेवन नहीं करना चाहिए। खासकर उन लोगों को तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए जिनकी कुंडली में शनि दोष, शनि साढ़े साती और ढैय्या चल रही हो। इसलिए शनिवार के दिन मांस, नशीली दवाएं या फिर मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए।

Pic Credit- Instagram/bhaktirus_india

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.