Move to Jagran APP

Shani Shukra Yuti Effect: 30 वर्षों के बाद कुंभ राशि में बन चुका है शनि-शुक्र युति का अद्भुत संयोग

Shani Shukra Yuti 2023 Effect ज्योतिष शास्त्र में राशि परिवर्तन और ग्रहों की युति को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हालही में कुंभ राशि में शनि और शुक्र की युति का संयोग बना है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Fri, 27 Jan 2023 03:55 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2023 03:55 PM (IST)
Shani Shukra Yuti Effect: 30 वर्षों के बाद कुंभ राशि में बन चुका है शनि-शुक्र युति का अद्भुत संयोग
Shani Shukra Yuti Effect: शनि और शुक्र की युति से इन राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Shani Shukra Yuti 2023 Effect: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति को बहुत ही महत्पूर्ण माना जाता है। हालही में पहले 17 जनवरी के दिन शनि ग्रह ने और फिर 22 जनवरी के दिन शुक्र ग्रह ने कुंभ राशि में गोचर किया है। जिसके कारण 30 वर्षों के बाद शनि-शुक्र युति का अद्भुत संयोग का निर्माण हो चुका है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि और शुक्र दोनों मित्र ग्रह हैं। ऐसे में इन मित्र ग्रहों के युति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। बता दें कि शनि और शुक्र की युति का यह अद्भुत संयोग 15 फरवरी तक रहेगा, क्योंकि शुक्र इस दिन कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। किन्तु चार राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि सर्वाधिक लाभ मिलेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार इन्हें इस अवधि आर्थिक लाभ और समृद्धि की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं शनि-शुक्र युति से किन राशियों को मिल रहा है सर्वाधिक लाभ।

loksabha election banner

मेष राशि

शनि और शुक्र की युति (Shani Shukra Yuti 2023) का सकारात्मक प्रभाव। इस अवधि में मेष राशि के जातकों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा और मेहनत के अनुरूप फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में भी नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिसके कारण लाभ मिलेगा। निवेश हेतु यह समय मेष राशि के लिए सबसे उत्तम है।

सिंह राशि

शनि-शुक्र युति का शुभ प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। इस अवधि में साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे और दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। साझा व्यापार में योजनाबद्ध रूप से सफलता प्राप्त होगी और कार्यक्षेत्र में भी उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। जो लोग विवाह के लिए योग्य साथी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Gajlaxmi Yoga 2023: जल्द बनने वाला है गजलक्ष्मी योग, इन राशियों की होने वाली है चांदी ही चांदी

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को शनि-शुक्र युति (Shani Shukra Yuti 2023) का भरपूर लाभ मिलेगा। इस अवधि में कारोबार में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं और कार्यक्षेत्र में नई नौकरी व पदोन्नति की भी संभावना अधिक है। इस अवधि में की गई मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा और निवेश के लिए भी यह समय उत्तम है।

मकर राशि

शनि-शुक्र युति का सर्वाधिक लाभ मकर राशि के जातकों को मिल सकता है। इस अवधि में आय बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे और पैतृक सम्पत्ति का सुख मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति की संभावना अधिक है।

यह भी पढ़ें: Surya Jayanti 2023: सूर्य जयंती पर इस विधि और मंत्रों से करें सूर्य देव की उपासना

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.