Move to Jagran APP

Shani Chandra Yuti 2023: आज शनि और चंद्रमा की युति से बन रहा है विष योग, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Shani Chandra Yuti 2023 ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद गोचर करते हैं। आज चंद्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे जिससे विष योग का निर्माण होगा। इस योग से कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Fri, 09 Jun 2023 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2023 12:21 PM (IST)
Shani Chandra Yuti 2023: आज शनि और चंद्रमा की युति से बन रहा है विष योग, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
Shani Chandra Yuti 2023: शनि चंद्र की युति के कारण इन राशियों को रहना होगा सतर्क।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Shani Chandra Yuti 2023 Vish Yog: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद ग्रह गोचर करते हैं। बता दें कि चंद्र ग्रह एक मात्र ग्रह है, जो सबसे जल्दी राशि परिवर्तन करता है। आज सुबह 06:02 पर चंद्र मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और इस राशि में वह पूरे ढाई दिन तक रहेंगे। शनि ग्रह भी इसी राशि में विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि में शनि और चंद्र की युति का निर्माण होगा, जिसके कारण विष योग भी बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में विष योग को अशुभ योग में गिना जाता। आइए, जानते हैं किन-किन राशियों को विष योग से रहना होगा सतर्क?

loksabha election banner

कन्या राशि

विष योग के कारण कन्या राशि के में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस दौरान जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। साथ ही संतान के करियर के लिए भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन डेढ़ दिनों में शत्रु भी जातक पर हावी हो सकता है। शनि और चंद्र की युति से कन्या राशि को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को भी विष योग के निर्माण से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान निजी और कार्य क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में मतभेद के संकेत मिल रहे हैं। वहीं बड़े नुकसान की भी संभावना है। सलाह दी जाती है कि मिलजुलकर आपसी मतभेद सुलझाने की कोशिश करें।

कुंभ राशि

शनि और चंद्रमा की युति से कुंभ राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरन स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में कुछ समस्‍याएं हो सकती हैं। वही कार्यस्‍थल पर भी संभल कर चलने की आवश्‍यकता है। अहंकार के कारण समस्‍याएं उत्‍पन्न हो सकती हैं। व्‍यापार और नौकरी के क्षेत्र में भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विषसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.